पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datia News Mp News Caught Dumper Full Of Ballast Driver Summoned For 5 Minutes Delayed Royalty Seized

गिट्‌टी से भरा डंपर पकड़ा, ड्राइवर ने फाेन पर मंगाई 5 मिनट देरी की रॉयल्टी, जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने प्रकरण खनिज विभाग के पास भेजा

गोराघाट पुलिस ने रविवार को सुबह झांसी के पास चिरगांव से गिट्‌टी भरकर ग्वालियर जा रहे डंपर को पकड़ा। ड्राइवर से रॉयल्टी मांगी तो उसके पास रॉयल्टी नहीं मिली। पुलिस ने जब डंपर जब्त कर कागजी कार्रवाई कर ली तो पांच मिनट के अंदर ही ड्राइवर ने वहीं खड़े-खड़े ऑनलाइन रॉयल्टी मंगवा ली। लेकिन फिर भी डंपर नहीं छूट सका।

गोराघाट टीआई अजय चानना ने बताया कि रविवार को सुबह

पुलिस ने दतिया से ग्वालियर की तरफ जा रहे डंपर क्रमांक यूपी 93 एटी 6065 काे रोककर चेक किया। डंपर में गिट्‌टी भरी थी और ड्राइवर से जब परिवहन संबंधी रॉयल्टी मांगी तो उसने कहा कि रॉयल्टी नहीं है। पूछने पर बताया कि वह चिरगांव के पास तिरूपति क्रेशर से गिट्‌टी भरकर ग्वालियर ले जा रहा है। पुलिस ने बिना रॉयल्टी के गिट्‌टी परिवहन करने पर डंपर को जब्त कर ऑनलाइन रोजनामचे में 10.24 समय दर्ज कर दिया। यह देख ड्राइवर ने क्रेशर मालिक को फोन लगाकर मोबाइल पर वाट्सएप पर रॉयल्टी रसीद मंगा ली लेकिन रॉयल्टी रसीद में 10.30 बजे का समय डला था इसलिए डंपर छुड़वाने में नाकाम रहा। गोराघाट पुलिस ने डंपर को जब्त कर खनिज विभाग के पास प्रकरण भेज दिया।
खबरें और भी हैं...