पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेल मिलाप से ही मनाएं होली, लड़ाई झगड़ा न करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शांति समिति बैठक में उपस्थित लोगों ने दिए उपयोगी सुझाव

रंगों के त्योहार होली व आगामी को 14 मार्च को सूर्यमंदिर पर आयोजित होने बाले रंगपंचमी मेले के सफल आयोजन को लेकर आज पुलिस थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से तहसीलदार सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार मोहिनी साहू, बीएमओ डॉ. केएम वरुण, उपयंत्री रवि डोड़वे, सरपंच लक्ष्मण सिंह यादव के अलावा बड़ी संख्या में उनाव सहित आसपास गांव के नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने व रंगपंचमी मेले की व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए जिम्मेदार लोगों से सुझाव आमंत्रित किए।

बैठक में तहसीलदार सूर्यप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि भगवान बालाजी के प्रसिद्घ सूर्य मंदिर पर 14 मार्च को लगने बाले रंगपंचमी मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना पुलिस प्रशासन, ग्राम पंचायत व बालाजी मंदिर कमेटी की सयुंक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने रंगपंचमी मेले को लेकर बिजली व्यवस्था, पेयजल, पहूज नदी पर गोताखोर एवं इमरजेंसी सेवा के लिए चिकित्सकों के दल की तैनाती के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। थाना प्रभारी रोशन सिंह यादव ने कहा कि आगामी समय में पंचायत चुनाव नजदीक है इसीलिए पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत है। किसी भी घटना की पूर्व संभावना पर सूचना पुलिस को दें। मेले के दिन मुख्य मार्गो पर भारी वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी व पहूज नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण अतिरिक्त गोताखोरों की व्यवस्था नदी घाट पर की जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से मन्दिर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

सेंवढ़ा एसडीओपी ने थाना परिसर में ली शांति समिति बैठक

संेवढ़ा। होली रंगों का त्योहार है पर हमें यह ख्याल रखना है कि गहरे रंगों का उपयोग कई बार त्वचा के लिए हानिकारक होता है। जिसे हम प्रेम के साथ रंग लगाते हैं उसे तकलीफ न हो और पर्व का उत्साह बना रहे इसके लिए जरूरी है कि सूखे हलके रंग और गुलाल का उपयोग करें। अप्राकृतिक कलर का प्रयोग बिल्कुल न करें। प्रेम और सद्भाव से एक दूसरे से मिलकर आपसी सामंजस्य को बढ़ाएं। सेंवढ़ा एसडीओपी आरएस राठौर ने यह विचार थाना परिसर सेंवढ़ा में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान व्यक्त किए।

बैठक की शुरूआत में उन्होंने लोगों से होलिका दहन वाले स्थलों की जानकारी ली गई। मौजूद एएसआई जितेंद्र सिंह कुशवाह से संबंधित स्थानों फोर्स की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्री राठौर ने नगर परिषद से होली के दिनों में स्वच्छता तथा पेयजल सप्लाई का विशेष ख्याल रखने को कहा। इस अवसर पर प्रभारी तहसीलदार मयंक तिवारी, बिजली वितरण कंपनी के एई सुरेंद्र गुप्ता, जेई नीरज यादव, टीआई कंवलजीत सिंह रंधावा ने भी लोगों से चर्चा की। अंत में अधिकारियों ने मौजूद गणमान्य नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दीं। बैठक में कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष राजू लठैत, प्रयाग नारायण शर्मा, अशोक शर्मा, सुल्तान खां, लवकुश ंिसह गुर्जर, सीपी शर्मा एडवोकेट, उदयवीर सिंह भदोरिया, धीरज महते आदि मौजूद रहे।

पंडोखर थाने में ली मीटिंग

खूजा | पुलिस थाना पंडोखर मे शांति समिति की बैठक संपन्न् हुई । बैठक में भांडेर एसडीओपी अमित सिंह यादव ने मौजूद सभी लोगों को अपना मोबाइल नंबर नोट कराया तथा कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाए। बैठक में थाना एएसआई अवतार सिंह यादव, पूर्व सरपंच सुदामा सीरोठिया, मैथली राजपूत, मंगल सिंह कौरव एडवोकेट, रामकुमार पचौरी, पूर्व सरपंच मिथला शरण दुबे, जहीर खांन, रणजीत सिंह गुर्जर, उपसरपंच पंकज राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

शांति समिति बैठक में मौजूद लोग।
खबरें और भी हैं...