- Hindi News
- National
- Datia News Mp News Congressmen Burnt Scindia39s Effigy Said And The Party Will Be Strong
कांग्रेसियों ने जलाया सिंधिया का पुतला, बोले- और मजबूत होगी पार्टी
जपं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि के नेतृत्व में जलाया पुतला
ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर गुरुवार को स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने किलाचौक पर सिंधिया का पुतला जलाया और नारेबाजी की। पुतला दहन सेंवढ़ा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि केशव सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया। यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पूरे परिवार को हमेशा से मान सम्मान और बहुत कुछ दिया। लेकिन केंद्र में सत्ता जाते ही पद के लालची ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इसलिए कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उनसे बेहद नाराज है। सिंधिया के जाने से कांग्रेस कमजोर नहीं बल्कि और ज्यादा मजबूत होगी। यादव ने कहा कि सिंधिया के जाने से कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर कोई संकट नहीं है। सरकार पूरे पांच साल चलेगी और जिन विधायकों को सिंधिया ने बंद कर रखा है उनका समर्थन भी मिलेगा।
पुतला दहन करने वालों में नाजिम खान, अमोल रावत, अमित राजपूत, बल बहादुर बघेल, अमरीश बाल्मिक, राघवेंद्र बुंदेला, राजेंद्र कुशवाहा, संजय सैनी, रवि बंशकार, दीपक यादव, दीपचंद, कोमल, केपी यादव आदि शामिल रहे।
किलाचौक पर कांग्रेसियों ने जताया सिंधिया का पुतला।