पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datia News Mp News Cs Said To The Collector Sir The Doctors Of The Medical College Are Not Coming We Have To Work With Our Doctors By Folding Hands And Feet

सीएस कलेक्टर से बोले- सर, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर आ नहीं रहे हमें अपने डॉक्टरों से ही हाथ-पैर जोड़कर काम कराना पड़ रहा है...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार शाम कलेक्टर रोहित सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में रोस्टर के हिसाब से मेडिकल कॉलेज के जिन डॉक्टरों की ड्यूटी लगी थे वे नदारद थे। पूछने पर सिविल सर्जन डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के डीन को पत्र लिखकर भी अवगत कराया था लेकिन फिर भी डॉक्टर नहीं आते हैं। हमें अपने (जिला अस्पताल के) ही डॉक्टरों के सामने हाथ पैर जोड़कर काम कराना पड़ रहा है। कलेक्टर ने वहीं से डीन डॉ. राजेश गौर को फोन लगवाकर नाराजगी जताते हुए कहा कि जो डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं उनके वेतन काटने की कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने रैफरल मरीजों की भी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के जिला अस्पताल में पहुंचने पर भारती कुशवाहा के पति मनोहर कुशवाहा ने बताया कि उसकी प|ी के पथरी का ऑपरेशन नहीं किया जा रहा है। कलेक्टर ने सिविल सर्जन को तत्काल ऑपरेशन कराने के निर्देश दिए। एक अन्य बच्ची के परिजन ने भी भर्ती न किए जाने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सिविल सर्जन से कहकर बालिका को भर्ती कराया। कलेक्टर ने अस्पताल की बिल्डिंग के कांच टूटे हुए ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही इंक्वायरी डेस्क और हेल्प डेस्क शुरू करने के भी निर्देश दिए। इससे पहले कलेक्टर सिंह रुटीन निरीक्षण करने जिला जेल पहुंचे। यहां पुरुष कैदियों के लिए खेल कूद शुरू कराने के निर्देश दिए।

जिला अस्पताल में सिविल सर्जन से बात करते कलेक्टर सिंह।

कलेक्टर ने डीन को फोन लगाकर जताई नाराजगी, कहा- जो डॉक्टर अनुपस्थित हैं उनकी वेतन काटने की कार्रवाई करो
खबरें और भी हैं...