दंगल: इंद्रजीत और विश्वजीत रहे बराबर
दंगल प्रतियोगिता में छह कुश्तियाें पर लगे दांव
होली के अवसर पर कस्बा थरेट में पारम्परिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में बुधवार देर शाम थरेट में स्थित गुरु महाराज बगिया धाम पर विशाल दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपने अपने दांव आजमाऐ। कार्यक्रम की शुरूआत ग्राम पंचायत सरपंच संजीव गतवार द्वारा पहलवानों का स्वागत कर की गई। दतिया के इंद्रजीत और विश्वजीत के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें दोनों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। 5100 का पुरस्कार दोनों में बराबर बांट दिया गया।
भाईदौज के अवसर पर हुई इस प्रतियोगिता में दतिया, भिंड, ग्वालियर एवं मुरैना जिले के पहलवानों के साथ स्थानीय लोगों ने भी दांव आजमाए। कुल 6 कुश्ती हुई। अंत में जीतने बाले पहलवानों को सरपंच संजीव गतवार द्वारा इनाम देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मुन्नी लाल गतवार, संजू पहलवान, बाबूलाल चौधरी, मुकेश शर्मा, मुन्ना गुरु, रामनिवास दफेदार, सोनू गतवार, विनय स्वामी, मंगेश शर्मा, कल्लू पटेल, पप्पू पुजारी, भूरे परिहार, बल्ले सेन, रामकुमार कुशवाह आदि लोग उपस्थित रहे ।