पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datia News Mp News Devotees Celebrated Rang Panchami On The Shree Peetambara Peeth

श्रीपीतांबरा पीठ पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मनाई रंग पंचमी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दतिया| श्रीपीतांबरा पीठ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर रंग पंचमी मनाई। वैसे तो हर शनिवार को मां बगुलामुखी और मां धुमावती के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु आते हैं, लेकिन इस बर रंग पंचमी होने श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। वहीं शनिवार को मां धूमावती के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुकर्ण मिश्रा मित्र मंडल ने पानी पिलाया। बता दें कि शनिवार को काफी संख्या में पीतांबरा पीठ पर श्रद्धालु आते है। स्टेशन पर पर्याप्त पानी की व्यवस्था न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सुकर्ण मिश्रा मंडल ने पानी के कैंपरों यात्रियों के लिए पानी की व्यवस्था की। इस अवसर पर राहुल मिश्रा, अभिषेक बबेले, आयुष मिश्रा, राहुल शर्मा ,अभिराज भार्गव, अर्जुन गुप्ता, सूरज शर्मा, रितिक श्रीवास्तव, सक्षम श्रीवास्तव, संस्कार श्रीवास्तव, तुषार छावरा, प्रवेश गुप्ता, ऋषी राज, कुश मिश्रा एवं आफताब खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...