- Hindi News
- National
- Datia News Mp News Dispute Over Removal Of Tractor Ax Killed In Youth39s Neck Gambhir
ट्रैक्टर हटाने पर विवाद, युवक की गर्दन में मारी कुल्हाड़ी, गंभीर
उनाव थाना क्षेत्र के गुजर्रा की घटना, आरोपी पकड़ा
उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम गुजर्रा में बेड़ा में रखे ट्रैक्टर को हटाने के विवाद पर एक युवक ने ट्रैक्टर मालिक के गले में कुल्हाड़ी से बार कर दिया। जिससे ट्रैक्टर मालिक गंभीर घायल हो गया। घटना गुरुवार शाम सवा सात बजे की बताई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल में पहुंचाकर भर्ती कराया गया। वहीं हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।
ग्राम गुजर्रा निवासी आकाश पुत्र निर्वल परिहार ने पुलिस को बताया कि गांव में मुलायम परिहार की दुकान के सामने उसके भाई सुजान सिंह के बाड़े में राजकुमार पुत्र मथुराप्रसाद परिहार का ट्रैक्टर रखा था। सुजान सिंह ने राजकुमार से ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा। राजकुमार ने ट्रैक्टर हटाने से इंकार कर दिया और कुल्हाड़ी सुजान के गले में मारी। जिससे वह गंभीर घायल होकर गिर पड़ा। उनाव थाना प्रभारी रोशन सिंह यादव ने बताया कि घायल के भाई आकाश की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।