पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केशवपुर धाम पर फाग महोत्सव आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उनाव| उनाव से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित केशवपुर गांव में स्थित खाती बाबा मंदिर पर रविवार की शाम आठ बजे फाग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर फाग सम्राट राजेन्द्र सिंह गुर्जर की फाग गायकी के बीच राई नृत्य का आयोजन भी होगा। शुभारंभ देवस्थल श्रीखाती बाबा केशवपुर धाम धर्माथ न्यास के महंत बिरजू महाराज द्वारा मन्दिर परिसर में भक्तगणों पर फूलों की होली खेलकर किया जाएगा। इसी के साथ फाग सम्राट राजेन्द्र सिंह गुर्जर की गायकी व राई नृत्यांगनाओं की प्रस्तुति शुरू होगी।
खबरें और भी हैं...