पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Unnav News Mp News Fag Singing Udat Gulal Lal Bhaye Badal Guli Awadh39s Color Ghoure

फाग गायन: उड़त गुलाल लाल भये बादल, गली अवध की रंग घोरे...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओरछा व सिंहपुरा मंदिर पर उनाव की फाग मंडली ने मचाई धूम

निवाड़ी जिले के दोनों दर्शनीय स्थलों ओरछा व सिंहपुरा मंदिरों पर उनाव की फाग मंडली का खूब रंग जमा। फाग मंडली की प्रस्तुतियां इतनी सराहनीय रही, कि उपस्थित लोगों ने कलाकारों का फूल बरसाकर खूब उत्साहवर्धन किया। फाग गायकी की शुरुआत ओरछा मंदिर में बिराजे रामराजा सरकार पर बनी फाग भाग्य बंधे हो जीके, दर्शन रामलला के नीके के साथ की गई। इस फाग पर उपस्थित दर्शकों व सिंहपुरा हनुमान मंदिर के महंत बालकदास महाराज ने फूलों की होली खेली।

ओरछा के मंदिर परिसर में आयोजित फाग महोत्सव में उनाव बालाजी की फाग मंडली ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। फाग गायक गुलाब यादव के फाग गीत अंगद लिए अबीर की थाली, नल और नील भरे पिचकारी, जामवंत दोउ कर जोरे, आहे रघुवीर कवे द्वारे को भी खूब सराहा गया। एक अन्य गायक बालकिशुन पाराशर के फाग गीत पन्ना में जुगलकिशोर, ओरछा रामसिया संग खेले होरी को भी खूब सराहना मिली।

ओरछा के रामराजा मन्दिर परिसर में हुई फाग गायकी के बाद सिंहपुरा हनुमानजी मंदिर पर भी फाग गायकी का खूब रंग जमा नगड़िया वादक केशव यादव के फाग गीत महावीर बलशाली, सुमिरो महावीर बलशाली की प्रस्तुति पर श्रोता भाव विभोर हो गए। लक्ष्मण शक्ति प्रसंग पर बनी फाग बूटी लेन गए हनुमाना, पर्वत ले आये हनुमाना का गायन कलाकार बलबीर मुसाब ने बखूबी किया। इसी के साथ अबू यादव ने हनुमानजी महाराज के वैभव का गान कानों करत बधाई हनुमत वीर की, कानों करत बढ़ाई ने भी उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। फाग गायकी में नगड़िया पर संगत केशव किशोर यादव, हारमोनियम पर बालकिशुन पाराशर, ढोलक पर द्वारिका शर्मा, बांसुरी पर डॉ. धीरज सिंह यादव, रमतूला पर बाबू वंशकार, झींका पर ओमप्रकाश झा, मजीरा पर लखन विश्वकर्मा ने संगत की। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. टीके धर बंगाली, रजनीश सक्सेना, गोविंद राम पांचाल, बृजकिशोर लकारा, अनिल, हल्के पाल, भज्जू यादव, बृजमोहन, पुख्खन साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

फाग मंडली द्वारा दी गई फागों की प्रस्तुति।
खबरें और भी हैं...