पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datia News Mp News First Used To Make Customers Then Buy And Sell Weapons From Jhansi And Bhind Caught 4

पहले ग्राहक बनाते, फिर झांसी और भिंड से हथियार खरीदकर बेचते थे, 4 पकड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिगना पुलिस ने तस्करों से बंदूक, कट्‌टों सहित छह हथियार किए जब्त

जिगना और साइवर सेल टीम ने शुक्रवार-शनिवार रात दो अलग-अलग जगहों से चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों तस्करों से पुलिस ने छह अवैध हथियार, 18 जिंदा कारतूस और नौ खाली खोखे बरामद किए हैं। आरोपी पहले गांवों में नौजवान युवाओं को हथियार खरीदने का ऑफर देकर ग्राहक बनाते थे। आधी राशि एडवांस लेकर झांसी और भिंड से हथियार खरीदकर लाते और फिर दो से तीन दिन में दो गुनी कीमत पर हथियार बेच देते थे। ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। साथ ही मुख्य हथियार सप्लायर की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने बताया कि दो दिन पहले मोबाइल पर जिगना क्षेत्र में हथियार सप्लाई होने की भनक लगी। हथियार तस्करों को पकड़ने के लिए जिगना थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा और साइवर सेल प्रभारी वैभव गुप्ता के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गईं। शुक्रवार रात 12 बजे झांसी बोर्ड पर पुलिस टीमें घात लगाकर छिप गईं। तभी सप्लायर रहीश यादव अपने साथियों के साथ बोरी में हथियार लेकर निकला।

पुलिस टीम उसके पीछे लगीं और काराहार-गोपालपुरा के बीच दूसरी पुलिस टीम ने आरोपियों को घेर लिया। पुलिस ने आरोपी रहीश यादव पुत्र रतीराम यादव निवासी गोपालपुरा, मोहर सिंह पुत्र सुंदर सिंह लोधी निवासी कमरारी, हीरेंद्र सिंह पुत्र रविंद्र सिंह ठाकुर निवासी कमरारी और कल्लन पुत्र सीताराम यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन 315 बोर कट्‌टे, दो 12 बोर बंदूक और एक 315 बोर अधिया के साथ 18 जिंदा व 9 खाली खोखे जब्त किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे झांसी के रक्शा और भिंड जिले से हथियार दो-तीन हजार रुपए में खरीदते थे और छह-सात हजार रुपए में बेच देते थे। चुनाव से पहले आरोपी गांव-गांव हथियार बेचकर पंचायत चुनाव में विघ्न डालने की तैयारी कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...