पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datia News Mp News For Three Months The Absconding Gang Wanted To Make A Prize Of Five Thousand Like Anil

तीन माह से फरार पांच हजार का इनामी अनिल की तरह बनाना चाहता था गैंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनागिर पुलिस ने पकड़ा आरोपी, जेल भेजा

सोनागिर पुलिस ने ग्राम हिनौतिया से पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया है। आरोपी हवाई फायर कर दहशत फैलाने के मामले में तीन महीने से फरार चल रहा था और अनिल यादव रावरी की तरह एक नई गैंग बनाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस को जब नई गैंग बनने की भनक लगी तो शनिवार को गांव में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश पर 9 गंभीर अपराध दर्ज हैं और रजिस्टर्ड गुंडा भी रह चुका है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ अभियान चल रहा है। इस दौरान जानकारी मिली कि पांच हजार का इनामी रामेश्वर पुत्र राजाराम यादव निवासी हिनौतिया जंगलों की तरफ घूम रहा है और हाल में ही पकड़े गए 30 हजार के इनामी बदमाश अनिल यादव रावरी की तरह खुद की गैंग बनाने की तैयारी कर रहा है। शनिवार को आरोपी जैसे ही अपने घर आया, सोनागिर पुलिस ने उसे मय हथियार के धर लिया। आरोपी के कब्जे से 12 बोर अधिया भी जब्त की है। आरोपी ने तीन माह पहले गांव में ही रहने वाले अनिल यादव पर कट्‌टे से फायर कर दहशत फैला दी थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित हुआ था।

इधर... हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी पकड़ा

थरेट पुलिस ने रविवार को हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी सुल्तान सिंह जाटव को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी सुल्तान सिंह पर वर्ष 2005 में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था और न्यायालय से वारंट भी जारी हो चुका था। रविवार को सुल्तान सिंह कुदारी बस स्टैंड पर खड़ा था तभी पुलिस ने आरोपी को धर लिया।
खबरें और भी हैं...