- Hindi News
- National
- Datia News Mp News Freezing Air Throughout The Day The Mercury Fell One And A Half Degrees To 288
दिनभर चली सर्द हवा, दिन का पारा डेढ़ डिग्री गिरकर 28.8 पर
शनिवार को दिन में तेज धूप के साथ ठंडी हवाएं चलती रहीं जिससे अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री गिरकर 28.2 डिग्री पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान मार्च माह में सबसे ज्यादा 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
रविवार को भी तापमान स्थिर रहने की संभावना है। सोमवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है और मौसम भी परिवर्तित हो सकता है। आगामी दिनों में बूंदाबांदी हो सकती है।