पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अस्पताल स्टाफ की मनमानी नहीं मिल रहा समय पर इलाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुर्घटना में घायल हुए युवक को अस्पताल में न डॉक्टर मिले न स्टाफ

कामद गांव से उनाव की और आ रहे युवक की बाइक भदेवरा प्रतीक्षालय के पास फिसल गई। बाइक फिसलने से गम्भीर रूप से घायल युवक को राहगीर उनाव अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन पूरा स्टाफ गायब मिला। लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। डायल 100 का स्टाफ बेहोश युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गया।

कामद निवासी मिथुन अहिरवार पुत्र रघुवीर अहिरवार (30) अपनी मोटरसाइकिल से उनाव आ रहा था। भदेवरा प्रतीक्षालय की मोड़ पर आ रहे वाहन को बचाने की फेर में बाइक फिसल कर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों में राजेश, व नवीन युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। लेकिन वहां डॉक्टर और प्राथमिक उपचार करने के लिए नर्सिंग स्टाफ मौजूद नहीं था। मजबूर होकर लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। डायल 100 के चालक मोनू पंडा घायल युवक को दतिया जिला चिकित्सालय ले गए। इस संबंध में बीएमओ डॉ. केएम वरुण का कहना है कि स्टाफ वहीं आसपास ही होगा।

खबरें और भी हैं...