पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Unnav News Mp News Hundreds Of Sadhus Given Farewell In Sant Samagam Eclipse In Bhandare

संत समागम में सैकड़ों साधुओं को दी विदाई, भंडारे में ग्रहण की प्रसादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हवन और भंडारे के साथ बसवाहा गांव में महायज्ञ का हुआ समापन

बसवाहा गांव स्थित हनुमानजी मंदिर वाटिका में पिछले नौ दिन से चल रहे महायज्ञ का रविवार को हवन भंडारे के साथ समापन हो गया। समापन अवसर हनुमान मंदिर स्थित यज्ञवेदी पर हवन कर देवताओं को पूर्णाहुति दी गई। तदुपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर भागवत कथा ब्यास विनोद शास्त्री व रामकथा वाचक पुरुषोत्तम दास पचौरी सहित सैंकड़ों की संख्या में जुटे साधु संतों आयोजक मण्डल के सदस्यों द्वारा व्यास पीठ से सम्मान भी किया। भागवताचार्य विनोद शास्त्री ने कहा कि बसवाहा गांव बजरंग वाटिका स्थित यह स्थल अति प्राचीन मन्दिरों में शुमार है। यहां के लोगों पर हनुमानजी की साक्षात कृपा बरसती है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव के धर्मपरायण लोगों को अपूर्व सुख शांति की अनुभूति मिलती है।

उन्होंने कहा कि फाल्गुन माह में महायज्ञ, भागवत कथा, रामकथा व संत समागम का आयोजन यहां हुआ है। यह बड़ा ही सुखद अनुभव है। धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। जिससे देव शक्ति जागृत रहती है। हमें आय का कुछ हिस्सा प्रभु चरणों मे अर्पण करना चाहिए। महंत मोहनदास ने कहा कि समाज में सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का होना बेहद जरुरी है। उन्होंने आगे कहा कि शास्त्रों में अन्नदान को सर्वश्रेष्ठ दान बताया गया है इसीलिए आयोजनों के उपरांत यही भंडारे की सार्थकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से महंत अंगद दास, पुजारी रामजी शरण सरवरिया, सरपंच मनोज परिहार, कैलाश नारायण निरंजन, कृष्ण प्रकाश अंगल, अवध किशोर पटेल, रामनिवास निरंजन, शांति बाई पटेल, रामेश्वर माते, रामजी शरण पटेल, स्वामी शरण पटेल, मातादीन निरंजन, श्याम सुंदर वेद्य, हरी पटेल, जमना प्रसाद सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोग शामिल रहे।

भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...