- Hindi News
- National
- Datia News Mp News Left Congress Waiting For Maharaj39s Orders To Join Bjp
कांग्रेस छोड़ी, भाजपा ज्वाइन करने महाराज के अादेश का इंतजार
कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को पूर्व की भाजपा सरकार में काफी दर्द मिले। दैनिक भास्कर ने जब उनसे भाजपा में शामिल होने का प्रश्न किया तो उनका जवाब था कि महाराज जैसा कहेंगे, वैसा करेंगे। कुछ हम भूलेंगे, कुछ सामने वालों को भूलना होगा। राजनीति में यही होता है। दूसरी ओर जिला कांग्रेस कमेटी में लगे बैनर में से सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद उनका चेहरा काट कर अलग कर दिया गया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के समर्थन में रेवेन्द्र सिंह परमार (गिन्नी राजा), अशोक दांगी बगदा, सिल्लन साहू, सुनील तिवारी व चन्द्र भूषण पटैरिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। लेकिन अब तक इन लोगों ने भाजपा ज्वाइन नहीं की। खास बात यह है कि इनमें से दो लोग गिन्नी राजा व सिल्लन साहू पूर्व भाजपा सरकार के सताए हुए हैं। जब भास्कर ने इनसे पूछा कि दर्द के साथ वह भाजपा ज्वाइन करेंगे। इस पर सिल्लन बोले- जो महाराज कहेंगे वह करेंगे। गिन्नी बोले- कुछ हम भूलेंगे, कुछ सामने वालों को भूलना होगा।
दांगी बोले महाराज शामिल तो हम भी शामिल, शेष बोले- निर्देश मिलने पर करेंगे भाजपा ज्वाइन
शनिवार को दैनिक भास्कर ने सिंधिया समर्थकों से भाजपा में शामिल होने की बात पूछी। अशोक दांगी बगदा बोले महाराज भाजपा में शामिल हो गए तो वह भी शामिल हो गए। उन्होंने होर्डिंग भी लगा दिया। हालांकि उन्होंने सदस्यता नहीं ली। जबकि गिन्नी राजा, सुनील तिवारी, सिल्लन साहू, चन्द्रभूषण पटैरिया का कहना है कि महाराज से चर्चा करेंगे। उनके निर्देश मिलने व उनका कार्यक्रम होने पर भाजपा में शामिल होंगे।
क्या मिला था दर्द
{सिल्लन साहू चुनाव के दौरान सक्रिय रहते थे। विधानसभा चुनाव के दौरान इन पर आपराधिक केस दर्ज हुए। जिला बदर की कार्रवाई भी प्रचलित रहीं। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने इनके घर पर भी दबिश दी।
{वर्ष 2008 के चुनाव में गिन्नी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. नरोत्तम मिश्रा का साथ दिया था। वर्ष 2013 के चुनाव से पहले गिन्नी ने डॉ. मिश्रा का विरोध शुरू किया। परिणाम गिन्नी की प|ी जो शिक्षक हैं। उन्हें निलंबित होना पड़ा था। बड़े भाई जो स्वास्थ्य विभाग में है। उनका स्थानांतरण कर दिया गया।
कांग्रेस ने बैनर से काटा सिंधिया का चेहरा
जिला कांग्रेस कार्यालय में एक स्वागत बैनर लगा है। जिस पर पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बीच में सिंधिया का फोटो लगा था। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लड से सिंधिया के चेहरे को काट कर अलग कर दिया। शेष बैनर जस के तस कार्यालय में लगा है।