मेघदूत एप: किसान जान सकेंगे कब होगी बारिश
किसान अब मौसम का हाल अपने मोबाइल पर जान सकेंगे। इसके लिए मौसम विज्ञान विभाग व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली ने मेघदूत एप लॉन्च किया है। डिजिटल इंडिया के तहत बढ़ते कदम में किसानों के लिए यह नई सुविधा केंद्र सरकार ने शुरू की है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस एप की मदद से किसानों को मौसम व कृषि से संबंधित विभिन्न जानकारी मिलेगी। इस एप से तापमान, बारिश, आर्द्रता, हवा की गति तथा हवा की दिशा से संबंधित पूर्वानुमान संबंधी जानकारी समय-समय पर प्रदान की जाएगी।