पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

24 घंटे में 10 बढ़कर 27.2 पर पहुंचा पारा, बढ़ी गर्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मौसम साफ होते ही तापमान बढ़ने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया था लेकिन 24 घंटे बाद ही रविवार को अधिकतम तापमान जहां एक डिग्री बढ़कर 27.2 पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम पारा रात में ठंडी हवा चलने से दो डिग्री गिरकर 14.2 डिग्री नीचे आ गया। रविवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा और तेज धूप के कारण बाजार के अंदर सन्नाटा सा देखा गया। शाम के समय ही बाजार में चहल पहल देखी गई। सोमवार को भी तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है।

जम्मू कश्मीर व हिमालय की तरफ लगातार हो रही बर्फबारी का असर दतिया जिले में भी देखने को मिल रहा है। इसलिए कभी तेज ठंड तो कभी तेज गर्मी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह से बूंदाबांदी, तेज बारिश और ओलावृष्टि भी कुछ जगहों पर हुई और तेज हवा भी चली। इसलिए तापमान घट-बढ़ रहा है। लेकिन दो दिन से आसमान साफ होने पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को सुबह 8 बजे तक हल्के बादल छाए रहे लेकिन इसके बाद तेज धूप निकली तो ठंड गायब हो गई। दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच धूप में खड़ा होना मुश्किल होने लगा था। रविवार का दिन होने के कारण बाजार में दुकानें तो खुलीं लेकिन खरीददारी करने के लिए लोगों की भीड़ कम रही। शाम के समय ही लोग बाजार में नजर आए।

आसमान साफ होने से फसलों को होगा फायदा

पिछले एक सप्ताह से कहीं तेज बारिश तो कहीं ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन मौसम साफ होने से फसलों पर मंडरा रहा खतरा दूर हो गया है। जिन फसलों की पहले बोवनी हो गई थी वे कटने के लिए तैयार खड़ी हैं। खासकर सरसों की फसल की कटाई होली के त्योहार के बाद शुरू हो जाएगी। चना और सरसों की फसल भी कटने लगेगी। गेहूं की फसल में कटाई के लिए 15 से 20 दिन का लंबा वक्त लग सकता है लेकिन मार्च महीने के अंत तक अधिकतर फसलों की कटाई हो जाएगी। हालांकि धूप के तेवर और बढ़ेंगे जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
खबरें और भी हैं...