- Hindi News
- National
- Datia News Mp News Message Of Beti Bachao Delivered During Holi Milan Ceremony
होली मिलन समारोह में दिया बेटी बचाओ का संदेश
विश्वकर्मा, गौड़ समाज द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह
विश्वकर्मा, गौड़ समाज द्वारा रविवार को सनकुआं धाम पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अलावा नशा मुक्ति विषय पर भी परिचर्चा आयोजित हुई। अध्यक्षता रामस्वरूप विश्वकर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र मोहन पांचाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेंवढ़ा के अलावा लहार, दतिया, ग्वालियर, नरवर, करैरा भांडेर आदि स्थानों से आए स्वजातीय बंधु मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री विश्वकर्मा ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए होली जैसे त्योहारों पर हमें विशेष निगरानी रखनी चाहिए। इस दौरान परंपरा को आधार मानकर नशा करने वाले भाईयों को प्यार से यह समझाना चाहिए कि इससे न सिर्फ वह स्वयं बल्कि पूरा समाज प्रभावित होता है। इसके अलावा बेटी है तो कल है का नारा भी बुलंद हो। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम सिंह नहीं पहुंच सके। अंत में आभार प्रदर्शन हरीमोहन गौड़ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।