पंडित मनोज तिवारी को मातृ शोक
सुखदेवी तिवारी
दतिया| होलीपुरा निवासी पंडित मनोज तिवारी की माता जी सुखदेवी का निधन शनिवार को हो गया। वे 85 वर्ष की थीं। वे कुछ समय से बीमार चल रही थीं। परिजन उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर ले जा रहे थे, इसी दौरान उनका रास्ते में निधन हो गया। श्री तिवारी पीतांबरा पीठ से जुड़े हैं। उनकी माता जी के निधन की खबर सुन कर पीठ के सेवकों व पुजारियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया। उनके अंतिम संस्कार में शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार, जनप्रतिनिधि व पीठ के सेवक व पुजारी शामिल रहे।