पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परीक्षा में बोलकर नकल कराते मिला पर्यवेक्षक सस्पेंड कलेक्टर के सामने कंेद्राध्यक्ष का मोबाइल बजा, नोटिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में चल रही बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा विभाग नहीं कर रहा निगरानी

जिले में चल रही कक्षा 10 व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कलेक्टर रोहित सिंह के निरीक्षण ने पोल खोलकर रख दी। कलेक्टर ने तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। इन तीनों में से एक स्कूल में ड्यूटी पर पदस्थ शिक्षक मोबाइल का उपयोग करते पाए गए तो वहीं उनाव के बालक हायर सेकंडरी स्कूल में पर्यवेक्षक ही नकल कराते हुए पकड़ा गया। कलेक्टर ने पर्यवेक्षक को तत्काल निलंबित करने तो बड़ौनी के केंद्राध्यक्ष को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बता दें कि दो मार्च से पूरे प्रदेश में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं चल रही हैं। इन परीक्षाओं में स्कूलों में जमकर नकल हो रही है लेकिन शिक्षा विभाग ने पिछले 10 दिन में हाईस्कूल और हायर सेकंडरी में एक भी नकल प्रकरण नहीं बनाया। तीन मार्च को सेमई हाईस्कूल केंद्र पर खुद एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल ने एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा था लेकिन नकल प्रकरण नहीं बना। आखिरकार गुरुवार को खुुद कलेक्टर सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तो परीक्षाओं की पूरी हकीकत सामने आ गई। कलेक्टर सिंह सर्वप्रथम बड़ौनी हायर सेकंडरी स्कूल पहुंचे। यहां कलेक्टर जैसे ही परीक्षा केंद्र के अंदर घुसे तभी केंद्राध्यक्ष एसके गुप्ता (उनाव कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य) के मोबाइल की घंटी बजने लगी। कलेक्टर ने मोबाइल उपयोग करने का कारण पूछा तो केंद्राध्यक्ष वह भी नहीं बता सके। जिस पर कलेक्टर ने गुप्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर सीधे उनाव पहुंचे। यहां बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पर्यवेक्षक योगेश खरे (माध्यमिक विद्यालय सुजेड़ शिक्षक) परीक्षार्थियों को मौखिक नकल कराते हुए पकड़े गए। कलेक्टर ने यह देख नाराजगी जताई और पर्यवेक्षक खरे को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्राध्यक्ष एसएस पटेरिया (बसवाहा हाईस्कूल प्राचार्य) को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने उनाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। तत्पश्चात बसवाहा पहुंचकर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। लेकिन तब तक परीक्षाएं संपन्न हो चुकी थीं। इसके बाद कलेक्टर वापस लौट आए।

उनाव में परीक्षा केंद्र के अंदर निरीक्षण करते कलेक्टर रोहित सिंह।

सरसई में परीक्षा केंद्र के अंदर गुटखा खाता मिला शिक्षक, भरना पड़ा जुर्माना

कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार को जिला पंचायत एसीईओ धनंजय मिश्रा ने सरसई परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा में ड्यूटी के दौरान पर्यवेक्षक रामकुमार सिंह कुशवाहा गुटखा खाते हुए पाए गए। जिस पर एसीईओ ने शिक्षक कुशवाहा से 200 रुपए जुर्माना वसूल कराया।
खबरें और भी हैं...