- Hindi News
- National
- Datia News Mp News Officers Should Work According To The Guide Line Of Supreme Court In Crimes Related To Women Sp
महिला संबंधी अपराधों में सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक काम करें अफसर: एसपी
एसपी ने होली से पहले की अपराधों की समीक्षा हुरियारों पर भी शिकंजा कसने के दिए निर्देश
महिला संबंधी अपराधों में सभी थाना प्रभारी गंभीर सतर्कता बरतें। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन पर ही महिला संबंधी अपराधों को लेकर काम हो। महिला फरियादी जब थाने पर पहुंचे तो उसे सम्मान दिया जाए और थाना प्रभारी खुद उसकी पीड़ा को सुनकर कार्रवाई करें। यह निर्देश रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने थाना प्रभारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि जो भी बदमाश लंबे समय से फरार चल रहे हैं उनको गिरफ्तार करने में तेजी लाएं। वर्तमान में वारंटियों की धरपकड़ के लिए चल रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसलिए थाने पर तैनात अमले को वारंटियों की धरपकड़ में लगाएं। थाना प्रभारी खुद अपने स्तर पर मामलों की समीक्षा करें और अधीनस्थ अमले को लगाएं। उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर सभी थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त हो। बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि कहीं भी डीजे न बजे। शाेरगुल न हो। होली पर अधिकतर लोग शराब पीकर वाहन चलाते हुए निकलते हैं, इससे दुर्घटनाएं होती हैं, इसलिए थाने के सामने चैकिंग लगाएं और गश्त भी करें। अगर कोई शराब पीकर वाहन चलाते हुए मिलता है तो कार्रवाई करें। होली पर चंदा वसूली न हो इसका भी ध्यान रखा जाए। समीक्षा बैठक में एएसपी आरडी प्रजापति, आरआई बैजनाथ प्रजापति, कोतवाली टीआई योगेंद्र सिंह दांगी, गोराघाट टीआई अजय चानना समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
पुलिस कंट्रोल रूम में अपराधों की समीक्षा करते एसपी राठौर।