- Hindi News
- National
- Datia News Mp News Power Cable Of More Than 1 Lakh Borrower Was Cut And Taken Also Recovered 10 Lakh Rupees
1 लाख से अधिक के बकायादारों की बिजली केबल काटकर ले गए, 10 लाख रुपए भी वसूले
3 टीम ने एक लाख से ऊपर, 12 टीम ने 50 हजार से कम बकायादारों के 300 कनेक्शन काटे
बिजली कंपनी की तीन टीमों ने एक लाख रुपए से अधिक बकायादारों के कनेक्शन काटकर 10 लाख रुपए वसूल किए। जबकि 12 टीमों ने 50 हजार रुपए से नीचे के बकायादारों के 270 कनेक्शन काटकर केबिल समेट ले गए। कार्रवाई पूरे दिन चली। साथ ही जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए उनके घर पर रात में भी चैकिंग होगी ताकि बकायादार उपभोक्ता बिना बकाया राशि जमा किए बिजली का उपयोग न कर सकें। अगर बिना राशि जमा किए कनेक्शन जोड़ा पाया जाता है तो उन पर बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज होगा।
शुक्रवार को डीई पीएस बघेल के नेतृत्व में सहायक यंत्री अभिषेक मिश्रा, सत्यम सिंह, पियूष रावत और केसी यादव की टीमों ने शहर में एक लाख रुपए से अधिक बकायादारों के यहां कार्रवाई की। अफसरों ने उमा देवी सविता पर 104809, हर प्रसाद सविता 191637, कुसुम पाठक 79009, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव 79000, लक्ष्मी अहिरवार 96468, प्रताप सिंह यादव 149938, रामकुमार यादव 125315, बसंत राम 149412, गनेश दांगी 639312, लक्ष्मी अग्रवाल पर 165142 और मुरलीधर गुप्ता पर 248123 रुपए बकाया होने पर केबिल खंबे से काटकर फेंक दी। साथ ही 10 लाख रुपए भी वसूल किए। वहीं बिजली कंपनी की 12 टीमों ने 50 हजार से कम बकायादारों के 270 कनेक्शन काटकर अलग कर दिए।
एई मिश्रा ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं उनके घर पर रात में भी चैकिंग होगी। अगर कनेक्शन जुड़ा पाया जाता है तो चोरी का प्रकरण दर्ज होगा।
बिजली कनेक्शन काटते अफसर।