आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई
दतिया| बिजली मेंटेनेंस के लिए 15 मार्च रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी फीडर डगरई, दतिया शहर, राजघाट व इंडस्ट्रीज फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेंगी।
दतिया शहर फीडर से हरदौल मोहल्ला, तलैया मोहल्ला, भटियारा मौहल्ला, किला चौक, छोटा बाजार, बिहारी जी मार्ग, गुगौरिया धर्मशाला,कुंजनपुरा, भैरव मंदिर,चूनगर फाटक, ठंडी सड़त, पीजी कॉलेज, जिला अस्पताल आदि क्षेत्रों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। शेष फीडरों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र भी इससे प्रभावित होंगे।