पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datia News Mp News Preparation To Supply Arms To Villages Before Panchayat Elections Police Apprehended Two

पंचायत चुनाव आने से पहले ही गांवों में हथियार सप्लाई करने की तैयारी, पुलिस ने दो को पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिंड जिले से बड़ौनी तहसील के गांवों में ले जाते वक्त पकड़े गए

बड़ौनी पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम गौंघारी में हथियार सप्लाई करने से पहले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी ग्राम पंचायतों के चुनाव से पहले गांवों में हथियार सप्लाई करने की फिराक में थे। हथियार भिंड जिले से खरीदकर लाते थे और यहां दो से तीन हजार रुपए में बेचते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पांच हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने बताया कि कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव से पहले हथियार सप्लाई होने की जानकारी मिल रही थी। शुक्रवार को पुख्ता सूचना मिली कि दो बदमाश मान सिंह रावत और रामहेत रावत निवासी गौंघारी गांव में हथियार सप्लाई करने जा रहे हैं। एसपी ने बड़ौनी थाना प्रभारी भूमिका दुबे को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। तड़के पांच बजे करीब दोनों बदमाश जैसे ही गांव में घुसे, वहां पहले से घात लगाई बैठी बड़ौनी पुलिस ने आरोपी रामहेत और मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक बोरी में हथियार रखे थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, दो राउंड, एक 315 बोर का कट्‌टा व तीन जिंदा राउंड, दो 315 बोर की दो अधिया व पांच राउंड, एक 12 बोर की अधिया व तीन राउंड बरामद करने में सफलता हासिल की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भिंड जिले से हथियार लेकर गांव में सप्लाई करने जा रहे थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे पांच से सात हजार रुपए में हथियार बेचते थे। अब पुलिस आरोपियों से पता लगा रही है कि अब तक कितने लोगों को आरोपियों ने हथियार बेचे हैं।

दोनों को गिरफ्तार करने में बड़ौनी थाना एएसआई मान सिंह, जगमोहन सिंह, राजीव वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, शिवराम, खुमान सिंह, भूपेंद्र सिंह, कमलेश शर्मा, महेश और मोनू राठौर की अहम भूमिका रही। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बदमाशों पर पूर्व से भी मारपीट के प्रकरण थाने में दर्ज हैं।

बड़ौनी पुलिस के कब्जे में बदमाश।
खबरें और भी हैं...