कार्यक्रम... ग्वाल समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
समाज... अखिल भारतीय कुशवाहा महासभाने घर-घर जाकर मनाई होली
दतिया | अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा होली का त्योहार घर-घर जाकर मनाया और होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही समाज बन्धुओं से भी आग्रह किया कि सभी लोग होली का त्यौहार आपसी प्रेमभाव से मनाएं। युवा साथियों ने सभी जनों को गुलाल लगाया व वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया। समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व आपकी प्रेमभाव एवं शान्ति से मनाने का पर्व है। इस पर्व पर व्यर्थ के आवन्डरों से दूर रहकर होली का पर्व मनाएं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कालीचरण कुशवाहा, बाबूलाल कुशवाहा, प्रेमनारायण, बालकृष्ण कुशवाहा, कुशवाहा महासभा जिलाध्यक्ष अरविन्द कुशवाहा, एडवोकेट रघुवीर सिंह कुशवाहा, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, मनोहर कुशवाहा, सनी कुशवाहा, राहुल कुशवाहा आदि शामिल रहे।
सम्मान... प्रवीण गुप्ता बने जिले केसर्वश्रेष्ठ अभियोजन अधिकारी
दतिया | जिले में पदस्थ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी प्रवीण कुमार गुप्ता ने माह फरवरी में सर्वाधिक 1629 अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि अभियोजन अधिकारियों में कार्य के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ाते हुए मप्र लोक अभियोजन संचालनालय संचालक द्वारा ऑनलाइन प्रॉसीक्यूटर इवेल्यूशन सिस्टम तैयार किया गया है। इसके तहत प्रत्येक अभियोजन अधिकारी को प्रतिमाह किए गए कार्य मूल्यांकन के आधार पर जिला एवं प्रवेश स्तर पर रैंकिंग दी जाती है। इसी तारतम्य में शासन द्वारा दिए गए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए श्री गुप्ता को जिले में सर्वश्रेष्ठ सहायक जिला अभियोजन अधिकारी घोषित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर डीपीओ पुष्पेंद्र गर्ग, एडीपीओ प्रकाश सिंह नरवरिया, जितेंद्र द्विवेदी संजय मित्तल, विमल किशोर चंदवारिया, लक्ष्मी कसाव, पंकज पारेता, अंतिमा शुक्ला, संचिता अवस्थी आदि ने गुप्ता को बधाई दी है।
जानकारी... स्कूल मान्यता आवेदन की आखिरी तारीख 15 तक
दतिया | प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के लिए मोबाइल एप से आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च तय गई है। प्राइवेट स्कूल, नवीन मान्यता वाले अथवा जिन स्कूलों की पूर्व मान्यता शीघ्र समाप्त हो रही है, वे मान्यता नवीनीकरण के लिए मोबाइल एप से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विकासखंड स्रोत केन्द्र समन्वयक द्वारा स्कूलों का भौतिक सत्यापन कर ऑनलाइन निरीक्षण रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त मान्यता आवेदनों का अंतिम निराकरण किया जायेगा। अशासकीय विद्यालयों की मान्यता के लिये मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था इसी सत्र 2020-21 से प्रारंभ की गई है। इस एप के माध्यम से प्राइवेट स्कूल स्वयं अपने मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिये उन्हें किसी भी कार्यालय अथवा कियोस्क पर नहीं जाना होगा। मोबाइल एप के माध्यम से अशासकीय विद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया सहज एवं साक्ष्य आधारित है। नवीन प्रक्रिया में स्कूलों को कोई तकनीकी समस्या न हो एवं प्राइवेट स्कूल सुगमता से आवेदन कर सकें, इस दृष्टि से संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने संशोधन किये हैं।
सेवाभाव... जानकी सेना संगठन ने दी कैंसर पीड़ित को सहयोग राशि
शिवपुरी | ग्वाल समाज द्वारा शिवपुरी की लुधावली, घोसीपुरा, ठकुरपुरा छावनी का होली मिलन समारोह तीनों छावनियों में आयोजित किया गया। ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू ग्वाल द्वारा दी गई जानकारी में बताया कि प्रतिवर्ष समाज में होली के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में समाज की तीनों जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समाज बन्धुओं ने एक ओर जहां शोक संतृप्त परिवार के बीच पहुंचकर उन्हें गुलाल रंग डालते हुए ढांढस बंधाया और समाज की मुख्य धारा में लेकर आए तो वहीं सामाजिक रूप से एकत्रित होकर समाज की धर्मशाला पर सभी ने फाग गायन व गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया। लुधावली में ग्वाल समाज के समाजसेवी फौजी फूलचन्द्र थम्मार परिवार द्वारा अपने निवास पर ही होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । होली मिलन समारोह में झांसी, बीना, ललितपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, मुंगावली, ईसागढ़, आरोन, बीनागंज से भी समाज के लोग आए । जिन्हें गले लगाते हुए गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी । कार्यक्रम के अंत में फाग गायन के साथ महिलाओं के गीत-संगीत भी आयोजित हुए।
प्रवीण कुमार
इस कॉलम के लिए के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं। हमारा ई-मेल आईडी है ganesh.dutt@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9425117814
शिवपुरी | जानकी सेना संगठन का शनिवार को 290वां आयोजन गजेंद्र यादव एडवोकेट के यहां आयोजित किया गया। संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि यही संगठन सदस्यों द्वारा कैंसर से पीड़ित हेतराम यादव जिनका इंदौर में हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है जिनके भाई जानकी सेना के सदस्य है इसको देखते हुए उनके लिए आर्थिक सहयोग के रूप में उपस्थित सदस्यों द्वारा 38000/-रुपए एकत्रित कर दिए गए। इस शनिवार को संगठन में एसपी कुलश्रेष्ठ, जय बैरागी, पुष्पेंद्र सिंह चौहान,चंद्रभान सिंह सिकरवार जोड़ गए है।