पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datia News Mp News Rath Yatra Play Holi Muniraj Alone In The Forest Doli Le Chalna Sonagir

रथ यात्रा: होली खेलें मुनिराज अकेले वन में... डोली ले चल सोनागिर...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनागिर मेले के दूसरे दिन रथयात्रा, अभिषेक, मुनि दीक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

होली खेले मुनिराज अकेले वन में...डोली ले चल सोनागिर की पहाड़ी पर दर्शनों को... होली पर लग देखो सोनागिर में मेला...। बैंड की धुन पर भजनों पर पुरुष और महिलाएं जमकर भक्ति नृत्य रथयात्रा में करते हुए चल रहे थे। रथयात्रा में आचार्य, मुनिश्री सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे।

सोनागिर वार्षिक मेला के दूसरे दिन बुधवार को सोनागिर मेले में भगवान की रथयात्रा अलग-अलग मंदिरों से निकाली गई। मेले में जिनालयों से रथयात्राएं निकाली गई। रथयात्रा बीस पंथी कोठी, तेरहपंथी मदिर, भाट्टरका कोठी मदिर की रथयात्राएं निकाली गईं और पूरे गांव का भ्रमण कर विशाल धर्मशाला में पहुंची। मुनिराजों ने मंत्र उच्चारणों के साथ भगवान पार्श्वनाथ, आदिनाथ और महावीर स्वामी के कलशाभिषेक किए।

आचार्यश्री ने ऐलक से मुनि दीक्षा ग्रहण कराई, पिच्छी कमंडल भेंट िकए: सोनागिर मेले में तेरहपंथी मंदिर में आचार्यश्री आर्जव सागर जी महाराज के शिष्य ऐलक वर्धमान सागर महाराज को ऐलक से मुनि दीक्षा ग्रहण कराई। ऐलक वर्धमान सागर जी ने कहा कि यदि आप मुझे इस योग्य समझते हैं तो मुझे मुनि दीक्षा देकर मेरा सौभाग्य बढ़ाईये। आचार्यश्री आर्जव सागर महाराज की स्वीकृति होते ही उपस्थित जनसमूह तथा मुनि संघ की अनुमति लेकर मुनि दीक्षा प्रारंभ हुई। दीक्षा महोत्सव में आचार्य आर्जव सागर महाराज ने केशलोचन और मूलगुण संस्कार, मुनि पद पर आरूढ़ किया और ऐलकश्री ने अपनी लंगोट उतरकर नवीन नाम रखा मुनिश्री विभोर सागर महाराज। यह सुनते ही पूरे पंडाल मुनिराज के जयकारों से गूंज उठे। ऐलक वर्धमान से नवीन मुनिश्री को पिच्छी कमंडल भेंट शीला दोसी इंदौर ने किए। इस मौके पर निर्मल पाटनी, संजय भौंच, प्रवीण गंगवाल आदि मौजूद रहे।

भक्ति नाटक एवं भजनों के सांस्कृतिक कार्यक्रम गूजेंगे: मेले में श्रद्धालुओं मनोरंजन के लिए सोनागिर विशाल धर्मशाला में प्रभु भक्ति की झंकार शुभम सैमी संगीत पार्टी ग्वालियर ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। दिल्ली की नाटक पार्टी मनोज कुमार की ओर नेमी राजूल संवाद नाटक मंच कलाकारों ने प्रस्तुतिया दी।

मंगल कलश के साथ वेदी कमलासन प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई, शांतिनाथ का हुआ महामस्तकाभिषेक

श्री भट्टारक कोठी संस्थान सोनागिर सिद्धक्षेत्र में रामजी लाल जैन डबरा द्वारा निर्मित नवीन वेदी एवं धर्मचंद वरैया परिवार द्वारा प्रदत्त 15 कमलासनों का प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ। 108 कलशों से भगवान शान्तिनाथ का महामस्तकाभिषेक किया गया। ध्वजारोहण रामजी लाल जैन एवं धर्मचंद वरैया ने किया।
खबरें और भी हैं...