- Hindi News
- National
- Datia News Mp News Retired Employees Honored By Giving Picture Of Mother Pitambara
सेवानिवृत कर्मचारियों काे मां पीतांबरा की तस्वीर देकर किया सम्मानित
पेंशनर्स संघ ने फरवरी के सेवानिवृत कर्मचारियों को किया सम्मानित
पेंशनर्स संघ के सम्मान समारोह व मासिक बैठक का आयोजन गत रोज रेडक्रास भवन में किया गया। संघ के अध्यक्ष एसपी पटैरिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने फरवरी माह में सेवानिवृत हुए अपने साथियों का स्वागत करतल ध्वनि के साथ किया।
संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश गुप्ता, उपाध्यक्ष सीएल सेन, सचिव शंकर लाल शर्मा व कोषाध्यक्ष तारा सिंह यादव ने फरवरी में सेवानिवृत हुए सदस्यों का शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह के रूप में मां पीतांबरा की चित्र देकर सम्मान किया। संघ के सदस्य श्री बाथम व घनाराम यादव ने कविता पाठ के माध्यम से लोगों को स्वागत किया। अंत में सभी ने होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपसचिव देवीदयाल निरंजन, संयोजक महेश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ सदस्य रामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, पातीराम सविता कमल सिंह, मुन्ना लाल यादव, सीताराम वर्मा, शौकत अली, सुरेश चंद्र सेन, रघुवीर शरण, एसके दुबे, गंगू लाल, लक्ष्मी नारायण तिवारी, हरि मोहन श्रीवास्तव, विजय कुमार खैमरिया, बनवारी लाल जोशी, जेके पुरोहित, महेश प्रसाद, जीआर प्रजापति, महेश तिवारी, दिनेश कुमार खरे, किशोरी शरण, सिया शरण, राधिका शरण आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मान करते संघ के पदाधिकारी