पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datia News Mp News Salary Of Three Thousand Staff Teachers Staked Officials Claim Will Get Till Holi

तीन हजार कर्मचारी-शिक्षकों का वेतन अटका अधिकारियों का दावा- होली तक मिल जाएगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के तीन हजार कर्मचारी अाैर शिक्षकाें का होली का त्योहार फीका रहेगा। बजट न होने के कारण वन विभाग अपने अस्थायी कर्मचारियों को वेतन नहीं दे सका। महिला बाल विकास में भी बजट न होने के कारण सुपरवाइजर से लेकर आंगनबाड़ी सहायिका व कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। शिक्षा विभाग में भी शिक्षकों को अब तक वेतन नहीं मिल सका। संकुल प्राचार्यों ने समय पर कोषालय में बिल प्रस्तुत नहीं किए। इससे लगभग 16 सौ शिक्षकों का वेतन अटक गया है।

मार्च माह के 8 दिन निकल गए। रंगों के उल्लास से भरा त्योहार होली है। लेकिन जिले के लगभग 3 हजार से अधिक कर्मचारियों का उल्लास वेतन न मिलने के कारण फीका हो रहा है। महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग व वन विभाग के कर्मचारियों को माह के 8 दिन निकलने के बाद भी वेतन नहीं मिला। दो विभागों के पास अगर बजट का अभाव है तो शिक्षा विभाग से आयकर समायोजित करने के चक्कर में वेतन अटका दिया।

शासन से बजट नहीं मिलने से अटका 1500 कर्मचारियों का वेतन


वन विभाग में स्थाई कर्मचारियों का वेतन तो होली से पहले मिल गया है। लेकिन अस्थाई कर्मचारियों के लिए शासन ने इस बार बजट नहीं भेजा। जिसके चलते वन विभाग के 70 कर्मचारियों को होली के पहले वेतन नहीं मिल सका है। इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग में 1500 कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका है। इनमें 1400 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं हैं। इसके अलावा 35 सुपरवाइजर और 70 के करीब बांकी अधिकारी, कर्मचारी। इन सभी का वेतन केवल बजट न मिलने के कारण लटक गया है।

संकुल केंद्र ने नहीं भेजे बिल, 1600 शिक्षक लगाए रहे वेतन आने की उम्मीद


शिक्षा विभाग के तीनों विकासखंडों में शिक्षा विभाग के लगभग 1600 कर्मचारियों को होली से पूर्व वेतन नहीं मिल सका है। इसके पीछे संकुल केंद्रों की मनमानी बताई गई है। दतिया ब्लॉक कार्यालय के अधीन 18 संकुलों में से बुधेड़ा, उनाव और नंबर दो स्कूल संकुल केंद्र ने कर्मचारियों के बिल बनाकर नहीं भेजे। इसी तरह सेंवढ़ा विकासखंड के 10 संकुल केंद्रों में से चार संकुल केंद्र सेंवढ़ा कन्या, सेंवढ़ा बालक, दिगुवां और भगुवापुरा संकुल केंद्र ने कर्मचारियों के बिल नहीं लगाए। इसी तरह भांडेर के छह संकुल में से केवल एक संकुल के अधीनस्थ कर्मचारियों की वेतन बैंक खाते में पहुंची है। इनमें सलेतरा, भलका, खिरिया आलम, गोंदन और कन्या भांडेर संकुल केंद्र ने बिल नहीं बनाए। इन सभी 12 संकुल केंद्रों की लापरवाही से 1600 कर्मचारियों का वेतन होली से पूर्व नहीं मिल सका है।

वेतन नहीं मिलने से त्योहार फीका

राघवेन्द्र प्रजापति, शिक्षक, कुम्हेडी

कर्मचारियों को वेतन जारी कर देंगे

प्रियांशी सिंह, जिला वनमंडलाधिकारी, दतिया

एक दो दिन में क्लियर होगा वेतन

उन्मेश श्रीवास्तव, बीईओ सेंवढ़ा
खबरें और भी हैं...