पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datia News Mp News Snowfall In North India Nighttime Mercury Again At 110 After 18 Days

उत्तर भारत में बर्फबारी, रात का पारा 18 दिन बाद फिर 110 पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले 15 दिन में दिन के समय सर्दी पूरी तरह से गायब हो गई है। लेकिन उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी से रात के समय तापमान चार डिग्री गिरकर 11 डिग्री पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 18 दिन बाद सबसे कम रिकार्ड किया गया है। बिगड़ते मौसम से फसलों पर संकट के काले बादल छाने लगे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान भी गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। लोग सर्दी, जुकाम, खांसी की जकड़ में आ रहे हैं।

न्यूनतम तापमान 19 फरवरी को अंतिम बार सबसे कम 9.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था। इसके बाद लगातार 12 डिग्री से 17 डिग्री के बीच रहा। लेकिन सोमवार को 18 दिन बाद सबसे कम 11 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसका मुख्य कारण उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी बताई जा रही है। रात में ठंडी हवाएं चलने लगती हैं। जबकि दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण मौसम गर्म हो जाता है। तेज धूप लोगों को चुभन का अहसास कराने लगती है। रविवार को ही अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री पर स्थिर रहा जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री नीचे गिरकर 11 पर पहुंच गया। तीन दिन में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री नीचे आया है जिससे रात में एक बार फिर सर्दी बढ़ने लगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान भी एक डिग्री गिरने की उम्मीद है।

होली आते ही जौ, चना, सरसों, मसूर की फसल पड़ने लगीं पीली


होली का त्योहार आते ही खेतों में खड़ी फसलों का रंग पीला पड़ने लगा है। जौ, चना, सरसों, मसूर की फसल पकने लगी है और कुछ जगह गेहूं की फसल भी पकी नजर आने लगी है। किसान भी फसलों को काटने के लिए तैयार बैठे हैं। आगामी 15 दिन के अंदर फसलों की कटाई शुरू होने की उम्मीद है। सबसे पहले सरसों, चना और जौ की कटाई होगी।

खबरें और भी हैं...