पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Senvda News Mp News Social Or Administrative Work Is Not Possible Without The Contribution Of Women Rajendra

सामाजिक हो या प्रशासनिक कार्य महिलाओं के योगदान के बिना संभव ही नहीं: राजेंद्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान

घर परिवार समाज की व्यवस्थाओं से लेकर शासन प्रशासन की योजनाओं तक सभी महिला कार्यकर्ताओं के समर्पित योगदान से ही सफल होते हैं। महिला अपने पारिवारिक दायित्वों के साथ अब देश के लिए कार्य करने में भी अग्रणी साबित हो रही है। आज महिलाओं का सम्मान पूरे विश्व में बड़ रहा है। परियोजना अधिकारी राजेंद्र गुर्जर ने यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह में कही।

महिला बालविकास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एवं महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों सेंवढ़ा थाने में पदस्थ आरक्षकों नेहा गुर्जर एवं शिखा गोयल एवं महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं का भरण पोषण करने वाली विमला भावनानी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उषा निरंजन बाल कल्याण समिति अध्यक्ष एवं विशेष अतिथि के रूप में अवधेश गुर्जर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कार्यक्रम को अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी सेंवढ़ा ओएन गुप्ता, एवं मंच पर परियोजना अधिकारी राजेन्द्र गुर्जर, प्रभारी तहसीलदार मयंक तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र पांडे एवं तहसीलदार मयंक तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश दीक्षित द्वारा किया गया।

इनका हुआ सम्मान...


महिला पर्यवेक्षक साधना गुप्ता संध्या श्रीवास्तव, सुनीता नामदेव, बृज किशोरी यादव, एवं रामकुमार गुप्ता द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया। इसी क्रम में परियोजना अधिकारी ने पर्यवेक्षकों का सम्मान किया। इसके अलावा कार्यकर्ता गीता जाटव खेरीचाचू, रीना प्रभाकर पहाड, किरन राजपूत बडोखरी, गीता शर्मा अटरेटा, ललिता परिहार वेरघा, रजनी गुप्ता सिरसा, रजनी गुप्ता शहरी वार्ड 4, वन्दना यादव वार्ड 10, रामलली प्रजापति वार्ड 12 को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में ऊषा निरंजन एवं श्रीमती अवधेश गुर्जर को शाॅल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

महिला दिवस पर महिला को सम्मानित करते अधिकारी।
खबरें और भी हैं...