- Hindi News
- National
- Datia News Mp News Sonagir Shrine Bathed In Milky And Colorful Light Devotees Made A Donation By Circling 77 Temples
दूधिया व रंगीन रोशनी में नहाया सोनागिर तीर्थ, 77 मंदिरों की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने किया दीपदान
_photocaption_दतिया | श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिर के वार्षिक मेले में गुरुवार को हजारों की तादाद में देश के कोने से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। सोनागिर पहाड़ की वंदना, पूजा पाठ, दीपदान, मंदिरों में धार्मिक क्रियाओं के साथ मेले में सजीं दुकानों पर खरीददारी की। श्रद्धालुओं ने सुबह सोनागिर पहाड़ी पर 77 जिनालयों के मंदिरों के साथ 57 वें मंदिर में मुख्य भगवान चंद्र प्रभु की 17 फीट ऊंची प्रतिमा के देवदर्शन, वंदना, ध्यान, पूजन और आत्म चिंतन जाप किया। शाम को 77 मंदिरों की परिक्रमा एवं रात में पर्वतराज विराजमान भगवान चंद्रप्रभु की संगीतमय भक्ति नृत्य के साथ भव्य आरती व दीपदान किया।*photocaption*