- Hindi News
- National
- Datia News Mp News Sonagir Tirtha Where There Is Not A Single Jain Family Devotees Will Gather There From Today
सोनागिर तीर्थ: जहां एक भी जैन परिवार नहीं, वहां आज से जुटेंगे लाखाें श्रद्धालु
_photocaption_यहां चन्द्र प्रभू ने 17 बार दिया अहिंसा का संदेश: सोनागिर में 9वीं व 10वीं सदी के जैन मंदिर हैं। यहां स्थित मंदिरों की श्रृंखला में पहाड़ी पर 76 व गांव में 26 मंदिर हैं। इनमें से प्रमुख मंदिर 57वें नंबर है। इस मंदिर में मुख्य भगवान चंद्र प्रभु की 17 फीट ऊंची प्रतिमा हैं। भगवान चन्द्र प्रभु का 17 बार समोशरण आया। समोशरण में अहिंसा, जीव दयालुता का संदेश ही दिया जाता है। यह जैन धर्म का मूल है। यानि इस स्थान पर भगवान चंद्र प्रभु ने लोगों को 17 बार अहिंसा का संदेश दिया।*photocaption*
_photocaption_रथ यात्राएं निकलेंगी: मेला के दौरान हर दिन किसी न किसी समाज द्वारा रथयात्रा निकाली जाएगी। 20 पंथी, 13 पंथी, करूआ, ओलालारे, जयसवाल आदि समाज अलग अलग दिनों में सुबह के समय रथ यात्राएं निकाल कर भगवान चन्द्र प्रभु का अभिषेक पूजन करेंगे। शाम को श्रद्धालु पहाड़ पर वंदना करेंगे। श्रद्धालुओं द्वारा क्रम से पहाड़ पर बने सभी मंदिरों में पहुंच कर वंदना की जाएगी।
*photocaption*
_photocaption_यह रहेंगे कार्यक्रम: 9 मार्च सोमवार को दिल्ली की मनोज शर्मा एंड पार्टी द्वारा भगवान पार्श्वनाथ उपसर्ग नाटक का मंचन किया जाएगा। 10 मार्च को मनोज शर्मा एंड पार्टी द्वारा नेमी राजूल संवाद की प्रस्तुति दी जाएगी। 11 मार्च को स्थानीय लोकगीत कलाकार संतोष श्रीवास्तव व उनके साथी लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे। इसी दिन शाम 4 बजे 13 पंथी कोठी में आचार्य आजर्व सागर महाराज मुनि दीक्षा देंगे।
*photocaption*
_photocaption_दतिया | सोनागिर में चंद्र प्रभु के मोक्ष कल्याण के उपलक्ष्य में पारंपरिक मेला सोमवार 9 मार्च से शुरू होगा। मेला में विभिन्न समाजों की रथ यात्राएं निकलेगी। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सोनागिर कमेटी के मंत्री बाल चन्द्र ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल सप्तमी को चन्द्र प्रभू ने मोक्ष लिया था। इसीलिए मेला आयोजित होता है। उसी के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय मेला आयोजित होता है। खास बात यह है कि सोनागिर में जैन तीर्थ होने के बाद भी यहां एक भी जैन परिवार निवास नहीं करता है। वहां आज से लाखों श्रद्धालु जुटेंगे। *photocaption*