- Hindi News
- National
- Datia News Mp News Sp Saw Arrangements Of Fair At Ratangarh Mata Temple Inspected Police Stations
एसपी ने रतनगढ़ माता मंदिर पर देखीं मेले की व्यवस्थाएं, थानों का किया निरीक्षण
थानों में साफ सफाई समेत बंदी गृह, सीसीटीवी कैमरे भी किए चेक
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने सोमवार को रतनगढ़ माता मंदिर पर पहुंचकर आगामी भाई दाैज और चैत्र नवरात्र में लगने वाले मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर के सभी पार्किंग स्थल, आने जाने के रास्ते, मंदिर प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों को बारीकी से देखा। साथ ही पुलिस अफसरों को मेले से पहले एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था मंदिर परिसर में करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मेले के दौरान दुकानें जहां लगती हैं वहीं लगवाई जाएं। साथ ही मेले में तैनात पुलिस फोर्स के ठहरने और भोजन आदि की समुचित व्यवस्था हो। मेले में भीड़ में पार्किमारों, चेन स्नेचरों पर सीसीटीवी से नजर रखी जाए।
इसके बाद एसपी ने थानों का भी निरीक्षण किया। वे सर्वप्रथम अतरेटा थाने पहुंचे। इसके बाद भगुवापुरा, थरेट, इंदरगढ़ और धीरपुरा थाने का भी निरीक्षण किया। एसपी ने थानों में साफ सफाई, थानों का रिकार्ड, मालखाना, बंदीगृह, सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसके बाद थाना प्रभारियों को होली के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि थाना क्षेत्रों में कहीं भी विवादित स्थल पर होलिका दहन न हो। थाना क्षेत्र में पुलिस के स्थाई प्वांइट लगाए जाएं। साथ ही मोबाइल पार्टियों से लगातार क्षेत्र में भ्रमण करें। शराब पीकर अगर कोई वाहन चलाते हुए पाया जाए तो तत्काल रोककर कार्रवाई करें। हुड़दंगियों पर भी नजर रखी जाए। सोमवार को शहर में भारी पुलिस फोर्स के साथ होली की पूर्व संध्या पर प्लेग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर पुरानी कलेक्टोरेट, श्री पीतांबरा पीठ के सामने, राजगढ़ चौराहा, तिगैलयिा, गांधी रोड, टाउनहाल, बड़ा बाजार, किलाचौक होते हुए वापस दारूगर की पुलिया, छोटा बाजार तिगैलिया होते हुए चौराहे तक पहुंचा।
रतनगढ़ माता मंदिर पर मेले की व्यवस्थाएं देखते एसपी राठौर।