ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आज से
भांडेर| खेल एवं युवा कल्याण विभाग व भद्रावति स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर समर कैंप का आयोजन दतिया रोड पर स्थित श्रीकैलाश धाम परिसर में रविवार से होगा। शिविर दो पाली में प्रांरभ होगा, जो माह जून तक चलेगा। जिसमें 8 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों काे खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम पाली में सुबह 06 बजे से सुबह 9 बजे तक तथा द्वितीय पाली में शाम 04 बजे से 06 बजे तक प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के अंतर्गत एथलेटिक, फुटबाल, वालीबाल, कबड्डी, फिजीकल फिटनेस एवं क्रिकेट सहित खेलों का प्रशिक्षण प्रशिक्षक मानवेन्द्र सिंह यादव, ऊधम सिंह द्वारा दिया जाएगा।