पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datia News Mp News The Amount Of Fine Increased On Polythene 125 Thousand Recovered From 16

पॉलिथीन पर बढ़ी जुर्माने की राशि, 16 से वसूले 12.5 हजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दतिया | जिला प्रशासन ने पॉलिथीन बेचते पाए जाने पर जुर्माने की राशि बढ़ाकर दो हजार रुपए तक कर दी है। शनिवार को एसीईओ धनंजय मिश्रा ने शहर में अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर 16 दुकानदारों पर 200 से दो हजार रुपए तक का जुर्माना लगाकर साढ़े बारह हजार रुपए वसूल किए।

एसीईओ मिश्रा सर्वप्रथम नजयाई बाजार पहुंचे। इसके बाद सेंवढ़ा चुंगी, उनाव रोड, बस स्टैंड बायपास, बुंदेला कॉलोनी, पुरानी कलेक्टोरेट के पास, झांसी चुंगी आदि जगहों पर पहुंचे और दुकानों पर पॉलिथीन का उपयोग पाए जाने पर जुर्माना वसूल किया। अफसरों ने बस स्टैंड पर धर्मेंद्र साहू पर 1000, दामोदर साहू की किराना दुकान पर 1000, मंडी गेट पर मां किराना स्टोर पर 1000, रामबाबू साहू पर 200, संजू साहू पर 500, सब्जी विक्रेता प्रकाश कुशवाहा पर 1000, कोमल कुशवाहा पर 1000, कमला कुशवाहा पर 200, सागर मीट शॉप सेंवढ़ा चुंगी पर 1000, संतोष साहू किराना स्टोर पर 2000, गब्बर चौहान पर 200, विकास चिकन शॉप पर 500, गोलू चिकन शॉप पर 500, महेश साहू गारमेंट्स पर 1000, दिनेश साहू पर 1000 और दुबे किराना स्टोर से 500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान 30 किलो पॉलिथीन भी जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी राजवीर राय, सफाई इंस्पेक्टर रहीश कुरैशी समेत अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।
खबरें और भी हैं...