- Hindi News
- National
- Datia News Mp News The Bike Collided With The Devotee Going To Ratangarh On Foot Two Injured
पैदल रतनगढ़ जा रहे श्रद्धालु को बाइक ने मारी टक्कर, दो घायल
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल, अस्पताल में भर्ती
दिनारा से 100 किमी दूर रतनगढ़ माता मंदिर के दर्शन करने पैदल जा रहे श्रद्धालु में बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे श्रद्धालु तो घायल हुआ ही साथ ही बाइक चालक भी घायल हो गया है। घटना शनिवार रात 8 बजे की है। सूचना मिलने पर 108 मौके पर पहुंची और श्रद्धालु व बाइक चालक को इंदरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया।
कस्बा दिनारा निवासी आकाश पुत्र मूलचंद्र केवट रतनगढ़ माता मंदिर पर दर्शन करने जा रहा था। वह जैसे ही दतिया-सेंवढ़ा रोड पर पहुंचा तभी इंदरगढ़ से दतिया की तरफ जा रहे रघुवीर सिंह पुत्र दयाराम सिंह कुशवाहा ने आकाश में टक्कर मार दी और सड़क पर गिर पड़ा। जिससे रघुवीर और आकाश घायल हो गए। सेंवढ़ा से 108 मौके पर पहुंची। ईएमटी भानसिंह ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया और इंदरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया।
एक अन्य घटना रविवार शाम पौने बजे दतिया-सोंवढ़ा रोड पर ही दोहर गांव के पास हुई। कार क्रमांक एमपी 09 सीक्यू 7671 के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बलराम पुत्र परशु जाटव निवासी भोभई, श्रीराम पुत्र बुद्धे जाटव निवासी महारौली और बिहारी पुत्र हरदयाल घायल हो गए। तीनों बाइक सवार बाइक से महरौली से लांच शादी में जा रहे थे। डायल-100 पायलट संतोष कुशवाहा और ब्रजराज तोमर ने तीनों घायलों को कार से ही इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया।