पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datia News Mp News The Crooks Ran Away With The Lift Tricked The Driver Into Taking The Swift Dzire

लिफ्ट लेकर बैठे, ड्राइवर को चकमा देकर स्विफ्ट डिजायर ले भागे बदमाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अब्बास ढाबा के पास 4 बदमाशों ने ली थी लिफ्ट

कोतवाली क्षेत्र के अब्बास ढाबा के पास चार बदमाश एक स्विफ्ट कार में लिफ्ट लेकर बैठे और ड्राइवर को चकमा देकर कार चोरी कर ले गए। घटना तीन मार्च के रात साढ़े नौ बजे की है। पांच दिन तक कार मालिक अपनी गाड़ी को ढूंढ़ता रहा और जब कहीं नहीं मिली तो सोमवार रात 8 बजे कोतवाली में अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कराया। कस्बा बड़ौनी खुर्द निवासी धर्मेंद्र पुत्र आनंद जाटव ने पुलिस को बताया कि तीन मार्च को रात साढ़े नौ बजे वह झांसी रोड स्थित अब्बास के ढावा के पास खड़ा था तभी चार बदमाश आए और शिफ्ट डिजायर क्रमांक यूपी 93 बीएफ 4798 में लिफ्ट मांगी। इसके बाद ड्राइवर को चकमा देकर छह लाख कीमत की कार लेकर भाग निकले। पुलिस ने ड्राइवर की रिपोर्ट पर चारों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...