पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datia News Mp News The Impact Of Corona Board Examinations Will Continue Local Examinations Of Schools Postponed Colleges Will Remain Closed 20 Of The Tourists In Hotels Are Reduced

कोरोना का असर... बोर्ड परीक्षाएं चलती रहेंगी, स्कूलों की लोकल परीक्षाएं स्थगित, कॉलेज बंद रहेंगे, होटलों में 20% सैलानी घटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आगामी आदेश तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 4 व कक्षा 6वीं व 7वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। जबकि पांचवीं, अाठवीं, दसवीं अाैर बारहवीं की बाेर्ड परीक्षाएं चलती रहेंगी। स्कूलों के स्टाफ अाैर शिक्षकाें का अवकाश नहीं रहेगा। वहीं पीजी कॉलेज में आज आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी काे स्थगित कर दिया गया है। वायरस का असर शहर के होटल व्यवसाय पर भी नजर आने लगा है। देश में लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण दतिया में आने वाले सैलानियों की संख्या में 20 फीसदी तक गिरावट देखी जा रही है।

कोरोना वायरस के चलते स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरूण शमी ने शुक्रवार को आदेश जारी कर कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया। अवकाश आगामी आदेश तक लागू रहेगा । कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं यथावत चलेगी। जबकि शासन ने लोकल परीक्षा कक्षा 1 से 4 तक तथा कक्षा 6वीं व 7वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। जबकि कक्षा 9वीं व 11वीं की परीक्षाएं आदेश से पहले ही हो चुकी है। प्रदेश भर के सिनेमा हॉल को भी बंद कर दिया है। प्रदेश भर के सिनेमा हॉल 14 मार्च शनिवार से बंद रहेंगे। सिनेमा हॉलों को 31 मार्च तक के लिए बंद किया गया है।

देशी सैलानियों की संख्या में हो रही गिरावट

स्वास्थ्य विभाग ने सभी होटल संचालकों को एडवाइजरी के साथ सूचना जारी की है। जिसमें होटल संचालकों को बताया गया कि अगर होटल में ठहरने के लिए कोई विदेशी मेहमान आता है तो उसे रोकने से पहले स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए। उसकी जांच के बाद ही उसे ठहराया जाए। दूसरी ओर देश में बढ़ रहे मामलों के कारण देशी सैलानियों की संख्या में भी गिरावट देखने को मिल रही है। होटल तान्या पैलेस के प्रबंधक सुरेश बत्रा के अनुसार कोरोना वायरस का असर होटल व्यापार पर पड़ रहा है। देशी सैलानियों की संख्या में 20 फीसदी तक गिरावट आ गई। इन दिनों होटलों में कम संख्या में लोग ठहरने के लिए पहुंच रहे है।

तीन गुना दामों में सेनेटाइजर

वायरस से सुरक्षा के लिए डॉक्टर सेनेटाइजर से हाथ धोने की सलाह दे रहे है। स्कूलों का अवकाश घोषित होने से पहले निजी स्कूल संचालकों ने भी अपने छात्रों को सेनेटाइजर लेकर आना आवश्यक कर दिया था। ऐसे में अचानक सेनेटाइजर की अचानक मांग निकली। हाल यह है कि 30 रुपए की आने वाला सेनेटाइजर वर्तमान में 100 रुपए में मिल रहा है। इसी के साथ चर्चाएं भी चल रही है कि बाजार में नकली सेनेटाइजर भी बिक रहा है। जिससे लोग परेशान है।

अस्पताल में बनाए आईसोलेशन वार्ड, कर चुके हैं मॉकड्रिल

काेरोना वायरस के निपटने के लिए अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड के संदिग्ध मरीज को रखने के लिए क्यूरेन टाइम वार्ड तैयार कर लिया गया है। सीएस डॉ. डीके गुप्ता के अनुसार दतिया में मरीज का ब्लड सैंपल लेने की व्यवस्था के साथ मरीज की स्क्रनीनिंग की व्यवस्था उपलब्ध हैं। वहीं कोरोना से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है।

विदेशियों को ठहराने पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाई रोक, शासन ने कक्षा 1 से 4 कक्षा 6वीं और 7वीं की परीक्षाएं की स्थगित
खबरें और भी हैं...