- Hindi News
- National
- Bhguvapura News Mp News There Is No Hail Farmers Left For Ratangarh Mata39s Shelter Filling Their Wounds With Desire
ओलावृष्टि न हो... मनोकामना लेकर पैंड़ भरते हुए रतनगढ़ माता की शरण के लिए रवाना हुए किसान
पैंड़ भरते हुए 12 दिन में रतनगढ़ पहुंचेंगे नर्टरा गांव के ग्रामीण
मौसम की बेरुखी किसानों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। प्राकृतिक आपदा, विशेषकर ओलावृष्टि से फसलों को सुरक्षित रखने के लिए किसान तरह तरह से प्रयास कर रहे हैं। नर्टरा गांव के कुछ ग्रामीणों ने ओलावृष्टि से फसलों को सुरक्षित रखने के लिए पैंड़ भरते हुए रतनगढ़ की यात्रा शुरू की है। यह यात्रा 12 दिन बाद रतनगढ़ पहुंचेगी, जहां सभी ग्रामीण मां से फसलों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करेंगे।
यात्रा में शामिल नर्टरा में रहने वाले श्रीराम यादव, अच्छेलाल, सुरेश, देवेन्द्र, मोतीलाल, कमला देवी, मुन्नी देवी ने शुक्रवार से नारियल के सहारे पैंड़ भरकर यात्रा शुरू की। यह यात्रा हाइवे रोड से पंडोखर, सोहन, खूजा, भगुवापुरा होते हुए मां रतनगढ़ धाम पर पहुंचेगी। श्रीराम यादव का कहना है कि उनकी टोली का लक्ष्य एक दिन में कम से कम 5 किमी की यात्रा का है। इस तरह 60 किमी की यात्रा 12 दिन में पूरी जाएगी। यात्रा के प्रारंभ होने पर जिन स्थानों से यात्रा निकल रही है, ग्रामीणों द्वारा जगह जगह स्वागत किया जा रहा है।