- Hindi News
- National
- Datia News Mp News There Will Come A Time When The Congress Will Look For Its Sign Bitta
एक समय ऐसा आएगा जब कांग्रेस अपनी निशानी ढूंढती फिरेगी: बिट्टा
पीतांबरा पहुंचे आतंकवाद विरोधी मोर्चा अध्यक्ष बिट्टा
सिंधिया को कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने के लिए मजबूर करने वाले और कोई नहीं बल्कि कांग्रेस के ही कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं। यह सब दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का राजनीतिक आतंकवाद है। मैंने युवा अवस्था में कांग्रेस को इसलिए छोड़ कर सामाजिक कार्य शुरू किया था कि कांग्रेस में युवाओं की बात को कोई नहीं सुनता है। युवाओं की आवाज को पूर्णतः दबाई जाती है। एक दिन ऐसा भी आएगा जब कांग्रेस पार्टी अपनी निशानी ढ़ूढ़ती दिखाई देगी। इतिहास के पन्नों में कांग्रेस दफन होकर रह जाएगी। यह बात बुधवार को श्री पीतांबरा पीठ पहुंचे आतंकवाद विरोधी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने सर्किट हाऊस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
उन्होंने कहा- एमपी में कांग्रेस सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेताओं के कारण पुनर्जीवित हुई थी लेकिन आज अपमान से आहत ज्योतिरादित्य सिंधिया को भागना पड़ा। सियासी नेता प्रायोजित ढंग से सिंधिया की तस्वीरों में जूते मार रहे हैं। गद्दार कह रहे हैं, जबकि देश का गद्दार दिग्विजय सिंह है जो आजादी के नारे लगवा रहा है। दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद जैसे शब्द दिए हैं। बिट्टा ने मप्र कांग्रेस पर सीधा बार करते हुए कहा, यहां के कांग्रेसी देश और विकास की बात नहीं करते हैं। यहां कांग्रेस घरानों में बंटी है और देश की जगह घरानों की जयजयकार होती है। बिट्टा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को युवाओं को अच्छा लीडर बताया।
उन्होंने कहा सिर्फ सिंधिया वंदेमातरम के नारे लगाते हैं। यह लीडर कांग्रेस ने खो दिया। यही बजह से कि आज युवा नेता प्रदेश में इस्तीफा पर इस्तीफा दे रहे हैं। कांग्रेस में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जो गंदी सियासत चल रही है उसके कारण निशानी तक बचाना मुश्किल होगी। इससे पहले बिट्टा ने मां पीतांबरा के दर्शन किए। इसके बाद वापस रवाना हो गए।
एमएस बिट्टा