पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर में लगी आग से हजारों का नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदरगढ़| दतिया-सेंवढ़ा रोड स्थित ग्राम ररुआराय में शुक्रवार को एक कच्चे घर में आग लग गई जिससे पूरा घर आंखों के सामने देखते देखते जल गया। आग में कपड़े, बर्तन समेत सभी सामान जल गया। सूचना मिलने पर इंदरगढ़ से फायर ब्रिगेड और डायल-100 मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार ररुआराय निवासी रविंद्र अहिरवार शुक्रवार को रात 8 बजे अपने खेत से घर आया तो उसके घर में आग लगी थी। उसने बाल्टियों से पानी का छिड़काव किया लेकिन आग की लपटें इतनी ज्यादा थीं कि आग नहीं बुझी। इंदरगढ़ से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
खबरें और भी हैं...