- Hindi News
- National
- Datia News Mp News Three Accused Released On Bail Doing Cleanliness In Hospital
अस्पताल में साफ-सफाई कर रहे जमानत पर रिहा हुए तीन आरोपी
तीन वर्ष पहले भगुवापुरा थाना क्षेत्र में हुई एक लूटपाट के मामले में आरोपी बनाए गए लोग फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थरेट में लगी गाजर घास को साफ करने का कार्य कर रहे हैं। बीते एक सप्ताह से प्रतिदिन तीन घंटे की सेवाएं दे रहे हैं। इनके लिए कोई छुट्टी नहीं है।
बता दें कि अक्टूबर 2017 में भगुवापुरा थाना क्षेत्र में शक्कर से भरे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे पलट दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने न सिर्फ शक्कर को लूटा, बल्कि तत्कालीन थाना प्रभारी जगदीश गुप्ता के साथ भी अभद्रता की। इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों पर मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच के लिए ग्रामीणों ने पुलिस महानिर्देशक को आवेदन दिया था। जिसके बाद बीते तीन वर्ष से मामले की जांच चल रही थी। थाना प्रभारी वीरबहादुर सिंह परिहार के अनुसार पिछले माह डायरी वापस आ गई, जिसमें अपराध सही माना गया। इसके बाद उनके द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। ऐसे लोग जो अभी गिरफ्तार नहीं हुए थे, उनके द्वारा ग्वालियर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की गई। कोर्ट ने तीन को जमानत तो दे दी। पर सभी स्वास्थ्य केंद्र जाकर काम करने की शर्त रखी है। उनके कार्य करने की नियमितता में रविवार भी निष्प्रभावी होगा। यानि अवकाश के दिनों में भी उन्हें तीन घंटे स्वास्थ्य केंद्र में देने होंगे। इतना ही नहीं जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा उनकी जमानत भी इसी शर्त पर दी गई कि वह थाना भगुवापुरा में अपनी उपस्थिती दर्ज कराएंगे।
थरेट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम पर लगाया
मामला भगुवापुरा थाना क्षेत्र का होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने समीपस्थ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इनकी ड्यूटी लगाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया द्वारा 2 मार्च को जारी तीन अलग अलग आदेशों में न्यायालय के आदेश के तहत सीताराम पुत्र मनफुले बघेल निवासी चरोखरा, सुंदर पुत्र रमेश परिहार निवासी चरोखरा, ज्ञान सिंह राजपूत निवासी रामपुरा पीएससी थरेट जाकर वाह्य विभाग में साफ सफाई तथा रजिस्ट्रेशन के अलावा मरीजों की देखभाल करेंगे। पत्र में प्रभारी मेडिकल ऑॅफिसर को उनकी उपस्थिती भेजने के निर्देश दिए गए।
प्रतिदिन सुबह करतें हैं तीन लोग सफाई
डाॅ. पूर्णांक खरे, प्रभारी अधिकारी पीएससी थरेट