- Hindi News
- National
- Datia News Mp News Today 40 Percent Of The City39s Population Will Not Get Water Excuse No Tanks Filled With Power Cuts
शहर की 40 फीसदी आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी, बहाना- बिजली कटौती से नहीं भरी टंकियां
पूर्व पार्षद बोले- 10 लाख रु. हर माह ले रही कंपनी फिर भी तीन-तीन दिन में मिल रहा पानी
आज अगर आप अपनों को पक्के रंगों से रंगना चाहते है तो जरा संभल कर। रंग छुड़ाने के लिए आपके सामने पानी का संकट पैदा हो सकता है। कारण नपा 40 फीसदी शहर में पानी की सप्लाई नहीं करेगी। शहर के तालाब जलकुंभी से पटे हैं। उनका भी उपयोग नहीं कर सकेंगे। होली के त्योहार पर नपा की पानी सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ाई है। वर्तमान में नलों से दो से तीन दिन के अंतराल से पानी मिल रहा है। पानी सप्लाई देख रही बानको कंपनी के अधिकारी कहते हैं कि बिजली कटौती के कारण ऐसा हो रहा है। बिजली कंपनी के अधिकारी कहते हैं कि शहर में तीन योजनाओं पर काम चल रहा है। इसलिए परमिट व मांग पर बिजली काटनी पड़ती है।
कंपनी से हर रोज सप्लाई का अनुबंध: लगभग 1 साल से बानकाे कंपनी की शहर की पानी सप्लाई व्यवस्था देख रही है। नपा का कंपनी से एग्रीमेंट है कि शहर को वह हर दिन पानी सप्लाई करेगी। इसके एवज में नपा 10 लाख रुपए माह कंपनी को भुगतान भी करती है। लेकिन एेसा नहीं हाे रहा है।
टंकियों में नहीं पहुंच रहा आधा पानी,
बानको कंपनी अंगूरी बैराज से 14 एमएलडी पानी ले रही है लेकिन फिल्टर प्लांट तक केवल 10 एमएलडी पानी ही पहुंचता है। फिल्टर प्लांट से टंकियों तक 7 एमएलडी पानी पहुंच रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि अवैध कनेक्शनों में आधे पानी की बर्बादी हो रही है। मुख्य सप्लाई लाइन से लेकर सब सप्लाई लाइनों में भारी भरकम अवैध कनेक्शन और लीकेज हैं। जिस कारण पानी सड़कों पर फैल रहा है।
काम के कारण सप्लाई बंद करनी पड़ रही
अभिषेक मिश्रा, एई, बिजली कंपनी
अाज इन क्षेत्रों में सप्लाई नहीं होगा पानी
मंगलवार को शहर के राजगढ़ टंकी से होलीपुरा, पठ्ठापुरा, तिगैलिया और राजघाट क्षेत्र में ही पानी सप्लाई होगा जबकि बड़ा बाजार, छोटा बाजार, सायनी मोहल्ला, खजांची मोहल्ला जो कि आधी आबादी को कबर करते हैं, इन क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं होगा। शहर के तालाब जलकुंभी की चपेट में हैं इसलिए वहां नहाना धोना संभव नहीं है। ऐसे में होली के हुरियारों के सामने नहाने धोने का संकट तक खड़ा हो सकता है।
बिजली कटाैती बन रही सबसे बड़ी बाधा
सुनील कुशवाहा, इंजीनियर, बानको कंपनी
पूर्व पार्षद आक्रोशित- ग्रुपों पर लिख रहे 3-3 दिन में मिल रहा पानी
शहर में नियमित पानी सप्लाई न होने पर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष समेत पूर्व पार्षद भी आक्रोशित हैं। सोमवार को वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट कर अपना आक्रोश जाहिर किया। पूर्व उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना ने लिखा- सीएमओ, गर्मियों में पानी की व्यवस्था सुधार के लिए विशेष ध्यान दें। दतिया की जनता को नियमित रूप से पानी मिले। सीएमओ की इस ओर कोई प्लानिंग नहीं है। वहीं पूर्व पार्षद दीपू सोनी ने लिखा- लाईट का बहाना नहीं चलेगा। जनरेटर है तो उसका उपयोग क्यों नहीं किया जा रहा है। होली के त्योहार पर बहाना नहीं चलेगा। नपा दस लाख रुपए माह देती है रोज शहर के लोगों को पानी देने के लिए ठेकेदार को, करोड़ों खर्च करने के बाद भी तीन-तीन दिन में पानी क्याें अा रहा।
जनरेटर का उपयोग नहीं
नगर पालिका के पास जनरेटर है लेकिन बानकाे कंपनी डीजल का खर्च बचाने इसका उपयोग नहीं करती। पानी सप्लाई के मेंटेनेंस से लेकर कर्मचारियों तक का भुगतान कंपनी को ही करना है। कंपनी पैसों की बचत करने के चक्कर में लोगों को पानी के लिए जूझने को मजबूर करती है।
शहर में पानी की कमी, तालाब भी इतने गंदे कि उनका पानी भी उपयोन नहीं कर सकते
सीता सागर तालाब पर जलकंुभी का कब्जा, सफाई न होने से पानी भी गंदा।