- Hindi News
- National
- Datia News Mp News Two Days Of Intense Sunlight Increased Heat Fans Started Moving People Were Forced To Cover Their Faces
दो दिन से धूप के तीखे तेवर, बढ़ी गर्मी, चलने लगे पंखे, लोग चेहरे को ढंककर निकलने को मजबूर
अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री पर स्थिर
दो दिन से धूप के तेवर लगातार तीखे बने हुए हैं। दिन में सर्दी गायब हो गई और पंखे चलना शुरू हो गए हैं। दो दिन से अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री पर स्थिर है। रात में भी गर्मी और मच्छरों के कारण लोगों को पंखे चलाना पड़ रहे हैं। दोपहर के समय अधिकांश लोग चेहरे को पूरी तरह कपड़े से ढंककर निकल रहे हैं। खासकर युवतियों को धूप सताने लगी है। महिलाएं चेहरे को पूरी तरह से बांधकर बाजार में निकल रही हैं। ताकि धूप से चेहरे की स्किन को बचाया जा सके।
बता दें कि होली के दिन मंगलवार को दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई थी और बादल छाए रहे थे। जिससे अधिकतम तापमान मार्च माह में सबसे कम 22.5 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन इसके अगले ही दिन बुधवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री बढ़कर 29.4 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान मामूली बढ़त के साथ 14.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। तेज धूप से जहां दिन के समय ठंड पूरी तरह से गायब हो गई है तो वहीं रात के समय गुलाबी सर्दी बनी हुई है। लेकिन मच्छर और गर्मी के कारण लोगों को पंखे रात में भी चलाने पड़ रहे हैं। आगमी 15 दिन बाद ही पंखे पूरी स्पीड में चलना शुरू हो जाएंगे।
तेज धूप निकलते ही महिलाएं चेहरे को बांधकर निकलने लगीं।