- Hindi News
- National
- Datia News Mp News Two Injured In Tavera And Motorcycle Collision 8 Year Old Girl Gwalior Referee
टवेरा और मोटर साइकिल भिड़ंत में दो घायल, 8 साल की बच्ची ग्वालियर रैफर
लहार रोड पुल पर हुई दुर्घटना
लहार रोड पुल पर बीचों-बीच टवेरा वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठा एक युवक व उसकी आठ साल की बच्ची घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बच्ची को ग्वालियर रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह खुशबेन्द्र सिंह कौरव (40) पुत्र माधौ सिंह निवासी खिरिया आलम, अपनी पुत्री के साथ खिरिया आलम आ रहे थे। तभी लहार रोड स्थित पुल पर सामने से तेज रफ्तार से आ रही टवेरा गाड़ी क्रमांक यूपी 93 एए 4712 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिता व पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए भांडेर अस्पताल में लाया गया, जहां से डॉ. सुमन के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद दतिया जिला अस्पताल रैफर कर दिया। दतिया जिला चिकित्सालय में बच्ची की हालत खराब होने से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया।
दुर्घटना में घायल खुशबेंद्र सिंह।