ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
दतिया | रेलवे पुल के नीचे रेलवे क्रॉसिंग पर 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम चार बजे की बताई गई। जानकारी मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पीएम हाऊस भेजा। वहीं मृतक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए। जीआरपी चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंंह ने बताया कि शुक्रवार शाम रेलवे पुल के नीचे शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर तलाशी लेने पर मृतक की पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश डाउन रेलवे ट्रैक खंबा नंबर 1152/3234 पर पड़ी थी। शनिवार को शव का पीएम होगा।