पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली के दिन महिला ने लगाई फांसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम धीरपुरा में थाने के पास की घटना

धीरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम धीरपुरा में ही रहने वाले एक 26 वर्षीय महिला ने होली के दिन सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार को सुबह पौने सात से सवा आठ बजे के बीच की है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पीएम कराया। तत्पश्चात मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी।

ग्राम धीरपुरा में थाने से महज एक फलांग दूर निवासी रहने वाले प्रियंका (26) प|ी भारत प्रजापति सुबह 5 बजे सोकर उठी और घर की साफ सफाई समेत सभी काम किए। परिवार के लोग अन्य कार्यों में व्यस्त हो गए तभी प्रियंका ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। करीब सवा आठ बजे उसकी सासा रामवती प|ी सदाराम प्रजापति ने कमरा बंद देख आवाज लगाई लेकिन प्रियंका का कमरा अंदर से बंद था और किसी तरह की आवाज सुनाई नहीं दी। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो प्रियंका फांसी पर झूल रही थी। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मर्ग कायम किया और विवेचना शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...