महिलाएं कर्तव्यनिष्ठा से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं: सिरौनिया
हमें महिला होने पर गर्व होना चाहिए, खुद को खुशनसीब समझना चाहिए। क्योंकि एक समय था जब महिलाओं को घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया जाता था और पढ़ना लिखना तो जैसे सपना ही था। लेकिन सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं में शिक्षा के प्रति जागरुकता फैलाई और उन्हें पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित किया, उन्हें शिक्षा का महत्व बताया। यह बात मुख्यातिथि क्षेत्रीय विधायक रक्षा सिरौनिया ने जनपद सभागार में अन्तर राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान करते हुए कही।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष जशोदा परिहार उपस्थित रहीं। सपना यादव परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने कर्तव्यों व अधिकारों के प्रति जागरूक होने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक राखी दुबे व आभार परियोजना अधिकारी सपना यादव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में उमा गिरी, आरती शर्मा, प्रतिभा दीक्षित, कंचन नागौर, दीप्ति, रजनी, दीप्ति तिवारी, अनुराधा, सुनीता चौधरी का सम्मान किया।
इंदरगढ़ में महिला दिवस पर रैली निकाली, महिलाओं को किया जागरूक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदरगढ़ पर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इकट्ठे होकर एक रैली निकाली गई यह रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दतिया रोड पर ही मेन चौराहे तक गई और वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक आई। इस अवसर पर बीपीएम राजकुमार शर्मा, रामवती कुशवाहा, पिंकी जाटव आशा सहयोगी, धन कुअर, लीला देवी, निशा शर्मा, माया जाटव, सरोज यादव, पिंकी जाटव,उमेशी, मीना, सुनीता, पूनम मुन्नी देवी अरूणा अंगूरी पटवा सुनीता भट्ट कल्पना बुंदेला अर्चना श्रीवास्तव मीना जाटव रजनी कुश, धनवंती बघेल, बैकुंठी कुश, प्रभा जाटव, अर्चना कुश आदि लोग उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति सर्व जाटव समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भिख्खू धम प्रिय भंते मौजूद रहे। कार्यक्रम में गुलशन सागर व दयावती ने संबोधित किया। संचालन राजेश जाटव सचिव अंबेडकर पार्क संचालित समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिवचरण, हरनारायण, रामसेवक, जेपी संजय, मुरारी लाल, संतोष जाटव, शैलेंद्र, दौलत सिंह, रामजीलाल, विजय सिंह, राजकुमार, शंभू दयाल, अशोक जाटव, दीपक, प्रेमा बाई, मुन्नी, रचना, निधि, गुलशन, मुल्लो, गर्गी, पूजा आदि उपस्थित थे।