फोटो यूनियन संचालक को युवकों ने लात-घूसों से पीटा
शहर के दारूगर पुलिया के पास की घटना, सीसीटीवी में आरोपी कैद
शहर में दारूगर की पुलिया के पास स्थित यूनियन की दुकान पर बदमाशों ने यूनियन संचालक के साथ लात घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना शनिवार शाम साढ़े चार बजे की बताई गई। घटना का कारण फोटो बनवाने में मोलभाल करना बताया गया।
जानकारी के अनुसार फोटो यूनियन संचालक कपिल (21) पुत्र देवेंद्र सामनानी निवासी गुरुनानक कॉलोनी ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी फोटो प्रिंटिंग की दुकान पर बैठा था तभी अंकुश यादव आया और फोटो बनवाने की बात करते हुए पैसों को लेकर मोलभाव करने लगा। कपिल ने मोलभाव करने से इंकार कर दिया। इसके बाद अंकुश घर चला गया।
जानसे मारने की धमकी देकर भाग गए
शनिवार को शाम साढ़े चार बजे कार क्रमांक एमपी 07 सीई 3963 से अपने दोस्त लालू यादव व दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और कपिल के साथ लात घूसों से मारपीट कर दी और भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।