12.70 लाख की अवैध शराब राेलर से नष्ट की
बागली | अाबकारी विभाग द्वारा बागली क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दाैरान जब्त की गई 12 लाख 70 हजार रुपए की अवैध शराब गुरुवार काे ट्रेंचिंग ग्राउंड में राेलर से नष्ट की गई। बागली के अाबकारी अमले ने अलग-अलग जगह की गई कार्रवाई के दाैरान देशी, विदेशी एवं हाथ भट्टी शराब जब्त की थी, जिसे बागली एसडीएम अजीत श्रीवास्तव की उपस्थिति में नगर के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर राेलर से नष्ट किया गया।